अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के शूट में बिजी हैं। ऐसे में हाल ही में सलमान खान ने एक ट्वीट करते फिल्म की रिलीज डेट बदलने का ऐलान करते हुए नई तारीख बताई थी। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अक्षय और रोहित शेट्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं फिल्म सूर्यवंशी को इग्नोर करने की भी बात करने लगे। ऐसे में अब अक्षय कुमार ने ट्वीट कर फैंस से एक विनती की है।
'सूर्यवंशी' के खिलाफ हुए फैंस के लिए अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, लिखा-'हाथ जोड़कर विनती करता हूं..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल प्लान के मुताबिक अक्षय-कटरीना स्टारर फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी तारीख 27 मार्च घोषित कर दी गई। इस बदली हुई तारीख का ऐलान अक्षय कुमार नहीं बल्कि सलमान खान ने रोहित शेट्टी के साथ मिलकर किया था। ऐसे में यह बात अक्षय के फैंस को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू कर दी।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 14, 2019
गौरतलब है कि अक्षय कुमार के फैंस को लग रहा था कि चूंकि अक्षय ने फिल्म की रिलीजिंग डेट को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया क्योंकि वो इस फैसले से खुश नहीं हैं।
बता दें कि फिल्म की रिलीजिंग डेट बदलने के कारण सलमान खान की इंशाअल्लाह है। सलमान- आलिया भट्ट स्टारर इंशाअल्लाह ईद 2020 के मौके पर रिलीज होगी और क्लैश न हो इसलिए सूर्यवंशी की तारीख बदली गई। इंशाअल्लाह को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं।