फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काला हिरण शिकार मामले में सलमान की सजा का ऐलान होते ही निराश हुए फैंस, किए ऐसे-ऐसे कमेंट

Fri, 06 Apr 2018 08:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
After Salman Khan Found Guilty In Blackbuck Poaching Case here is users reaction
Salman Khan
जोधपुर की अदालत ने काला हिरण के शिकार मामले में दो दशक बाद सलमान खान को 5 साल की सजा का ऐलान किया है। मामले में सह आरोपी रहे सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम को कोर्ट ने बरी कर दिया है। सलमान खान पर आए इस फैसले के बाद ट्विटर पर सलमान खान के फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस फैसले को सही ठहराया है। आइए आपको बताते हैं इस फैसले पर क्या रहा यूजर्स का रिएक्शन।
After Salman Khan Found Guilty In Blackbuck Poaching Case here is users reaction
salman khan
सलमान खान के दोषी करार होते ही ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि हमे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सलमान दोषी हैं तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सलमान खान की अगली फिल्म होगी,'टाइगर जेल में है'।
 

 

 


 
After Salman Khan Found Guilty In Blackbuck Poaching Case here is users reaction
salman khan
वहीं एक यूजर ने लिखा, अभी भी भाई के पास तीन मौके हैं। कहीं भी फैसला पलट सकता है। हम लोग सलमान खान से बहुत प्यार करते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, मुझे इस बात के लिए बुरा लग रहा है कि बाकी के आरोपी बरी हो गए। जबकि मामले में सभी आरोपी थे।

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
After Salman Khan Found Guilty In Blackbuck Poaching Case here is users reaction
Salman Khan
वहीं एक यूजर ने लिखा, मुझे इस बात की चिंता है कि अगर सलमान खान को जेल हो गई तो बिगबॉस कौन होस्ट करेंगा। एक यूजर ने लिखा, कुछ लोग इंसान को मार कर बच गए, सलमान खान को जानवर को मारने की सजा हो गई।
 

 

 


 
विज्ञापन
After Salman Khan Found Guilty In Blackbuck Poaching Case here is users reaction
salman khan
सलमान खान को इस मामले में 5 साल की सजा और  10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। आपको बता दें कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने 1998 में हुई इस घटना के संबंध में 28 मार्च को मुकदमे की सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed