पिछले कुछ दिनों से केआरके यानी कमाल राशिद खान अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कमाल राशिद खान पर सलमान खान की तरफ से मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पर केआरके का कहना था कि उन्होंने सलमान की फिल्म 'राधे' की खराब समीक्षा की इसलिए ऐसा हुआ है। सलमान खान के समर्थन में उतरें सिंगर मीका सिंह पर भी केआरके ने हमला बोल दिया और उन्हें नाक से गाने वाला सिंगर कह डाला। मामला यही शांत नहीं हुआ मीका सिंह और केआरके के बीच अच्छी-खासी बहस हो गई।
विवाद: सलमान खान के बाद अब केआरके ने मीका सिंह से लिया पंगा, सिंगर बोले- मैं सीधा थप्पड़ मार दूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके के इस ट्वीट पर मीका सिंह ने भी करारा जवाब दिया। सिंगर ने लिखा, 'हाहाहाहा बेटा तुम कौन हो? ये तुम्हारे पापाजी हैं। हम नाक से गाकर नाक में दम करते हैं। लव यू माई बेबी।' अन्य एक ट्वीट में सिंगर ने लिखा, 'ये सिर्फ बॉलीवुड के मशहूर और सॉफ्ट लोगों के साथ पंगे लेता है। पर बाप से नहीं लेगा। प्लीज मेरे बेटे को बोलो मुझे अनब्लॉक करे प्लीज, मैं करण जौहर या अनुराग कश्यप नहीं हूं। मैं इसका पापा हूं।'
इसके बाद भी ये ट्विटर वॉर यही नहीं थमी। केआरके ने फिर से एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब एक चिरकुट सिंगर इस मामले में कूद कर पब्लिसिटी चाहता है। लेकिन मैं उसे वो दूंगा नहीं। कूद बेटा, जितना कूदना है। तुझे तो भाव बिलकुल नहीं दूंगा, क्योंकि तेरी औकात ही नहीं है।' हालांकि, इस ट्वीट में केआरके ने किसी का भी नाम नहीं लिया।
मीका सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में मीका सिंह कहते हैं, 'केआरके पर केस कर सलमान भाई ने बहुत अच्छा किया है। मैं सलमान भाई से नाराज हूं कि उन्होंने इतनी देर से ये फैसला लिया। आप फिल्म के बारे में जरूर बोलो लेकिन पर्सनल अटैक मत करो, ये बिल्कुल मेरा पड़ोसी है, जहां पर मेरा स्टूडियो है। अगर मेरे बारे में कुछ भी गलत बोलेगा तो केस वेस तो नहीं होगा सीधा झापड़ होगा।'