फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तालिबानियों का खौफ: काबुल की सड़कों पर भागती नजर आईं फिल्ममेकर, खत लिखकर बयां किया अफगानिस्तान का हाल

Tue, 24 Aug 2021 11:02 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 24 Aug 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
after taliban attack Afghanistani film maker sahraa karimi running in kabul video goes viral on social media
सहारा करीमी - फोटो : Instagram

अफगानिस्तान में हुए तालिबानी हमले के बाद वहां की महिलाओं को काफी कुछ सहन करना पड़ रहा है। दुनियाभर में लोग अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। अफगानिस्तान के निवासी को तालिबान के कब्जे के बाद अपना देश छोड़ने पर  मजबूर होना पड़ा। हर व्यक्ति दूसरे देश जाकर वहां पर पनाह ले रहा है। तालिबान के आते ही वहां की महिलाएं अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भाग रही हैं। इस बीच अफगानिस्तान की मशहूर फिल्ममेकर सहारा करीमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



काबुल की सड़कों पर दौड़ती दिखीं सहारा करीमी

सहारा करीमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके बाद लोग लगातार उनकी सुरक्षा पर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो में वह काबुल की सड़कों पर दौड़ती हुईं नजर आ रही हैं। सहारा करीमी ने इस वीडियो में अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ होने वाले  दुर्व्यवहार के बारे में बताया और साथ ही अपनी पूरी आपबीती सुनाई है।

after taliban attack Afghanistani film maker sahraa karimi running in kabul video goes viral on social media
सहारा करीमी - फोटो : Instagram

बैंक के बाहर चली गोलियां

फिल्ममेकर सहारा करीमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए हुए अफगानिस्तान के हालातों से लोगों को अवगत करवाया। उनके द्वारा साझा की गई इस वीडियो में वो  काबुल की सड़कों पर दौड़ती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए सहारा करीमी ने बताया कि 15 अगस्त को वह बैंक से पैसे निकालने पहुंची थीं, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिले। इस बीच ही बैंक के बाहर गोलियां चलने की आवाज आई और बैंक के एक मैनेजर ने उनसे तुरंत वहां से निकलने के लिए कहा।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sahraa Karimi صحرا كريمي (@sahraakarimi)

after taliban attack Afghanistani film maker sahraa karimi running in kabul video goes viral on social media
सहारा करीमी - फोटो : Instagram

पिछला दरवाजा खोलकर निकाला बाहर

उन्होंने अपने इस वीडियो में ये भी बताया कि मैनेजर ने उन्हें बताया कि तालिबानी बहुत ही नजदीक पहुंच चुके हैं, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकल जाना चाहिए। करीमी के मुताबिक, इसके बाद बैंक मैनेजर ने पिछला दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला और वो किसी तरह से वहां से भागने में सफल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
after taliban attack Afghanistani film maker sahraa karimi running in kabul video goes viral on social media
सहारा करीमी - फोटो : Instagram

इस वक्त कीव में हैं सहारा करीमी

अफगानिस्तान के कई निवासी तालिबानी हमले के बाद अलग-अलग देशों में पनाह ले रहे हैं। ऐसे में सहारा करीमी उन खुशकिस्मत लोगों में से हैं, जो किसी तरह से तालिबानियों से अपनी जान बचाकर भागने में सफल हुईं हैं और अफगानिस्तान से बाहर निकल चुकी हैं। फिल्ममेकर सहारा करीमी फिलहाल यूक्रेन की राजधानी कीव में हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि करीमी बेतहाशा भागी जा रही हैं।  इस बीच, कई बार लोग उनसे कुछ पूछते हैं और वह जवाब देते हुए भागती रहती हैं।

विज्ञापन
after taliban attack Afghanistani film maker sahraa karimi running in kabul video goes viral on social media
सहारा करीमी - फोटो : Instagram

सहारा करीमी ने लिखा खत

बता दें कि अफगानिस्तान के हालातों पर सहारा करीमी एक ओपन लेटर लिख चुकी हैं। जिसमें उन्होंने लिखा कि अफगानिस्तान के इस वक्त जो हालात हैं उन घटनाओं को डॉक्यूमेंटेशन किया जाना चाहिए, ताकि पूरी दुनिया ये देख सकें कि अफगानिस्तान के निवासी किस तरह के दर्द से गुजर रहे हैं। अपने इस खत में सहारा करीमी ने दुनियाभर की फिल्म कम्युनिटी से तालिबान के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया है। बता दें कि सहारा करीमी फिल्म निर्देशक होने के साथ-साथ अफगान फिल्म ओर्गेनाइजेशन की पहली महिला अध्यक्ष हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed