{"_id":"5d1ccc5a8ebc3e3cf3175ce3","slug":"after-the-sky-is-pink-priyanka-chopra-has-no-bollywood-movie-and-is-salman-khan-is-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरे में प्रियंका का बॉलीवुड करियर,अपनी फिल्म के लिए खुद ही प्रोड्यूसर बनने की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खतरे में प्रियंका का बॉलीवुड करियर,अपनी फिल्म के लिए खुद ही प्रोड्यूसर बनने की तैयारी
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 03 Jul 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी और मराठी सिनेमा में बतौर प्रोड्यूसर खुद को स्थापित कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब अपने लिए एक हिंदी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रियंका को सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने के बाद कोई दूसरी हिंदी फिल्म नहीं मिली है। अपने पसंदीदा निर्देशक संजय लीला भंसाली से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वहां भी सलमान खान ने अपना वीटो लगा दिया है।
2 of 4
priyanka chopra
- फोटो : instagram
तकरीबन रोज ही अपनी कॉस्ट्यूम या अपनी पार्टियों की तस्वीरें बांट रही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी तनाव भरे समय से गुजर रही हैं। उनके नजदीकी सूत्र बताते हैं कि प्रियंका जब भी मुंबई आती हैं, उनकी किसी न किसी बड़े प्रोड्यूसर से मीटिंग होती है। तमाम कहानियों पर चर्चा भी होती है, लेकिन बात बनने से पहले ही किसी न किसी वजह से बिगड़ जाती है। ले देकर प्रियंका के पास बस अब एक फिल्म स्काई इज पिंक ही बची है।
3 of 4
Salman Khan
- फोटो : twitter
जानकारी के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने भी अपनी महात्वाकांक्षी फिल्म हीरामंडी को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को लीड रोल में लेने के बात फाइनल हो गई थी और भंसाली ने फिल्म के गाने भी बनाने शुरू कर दिए थे। इसी बीच भंसाली के फोन की घंटी बजी और शुरू हो गई फिल्म इंशाअल्लाह। सलमान खान को हीरो के तौर पर पाकर भंसाली ने अपनी सारी दूसरी फिल्मों पर काम रोक दिया और इन दिनों दिन रात इसी की तैयारी में लगे हैं। फिल्म की विदेशी लोकेशन्स तलाशी जा चुकी हैं और सलमान खान के दबंग 3 का काम पूरा करते ही इस फिल्म की शूटिंग इसी साल सर्दियों में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
priyanka salman
भंसाली के यहां से भी अपना पत्ता कटने के बाद प्रियंका ने कुछ कहानियों पर खुद ही विचार करना शुरू किया और सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपनी अगली हिंदी फिल्म के लिए दो कहानियों पर रजामंदी जाहिर की है। प्रियंका की टीम इन कहानियों के लिए निर्देशक तलाश रही है। हालांकि, सलमान के डर से किसी बड़े निर्देशक का इस फिल्म के लिए निर्देशन के लिए तैयार होना भी मुश्किल दिख रहा है। प्रियंका अपनी इस फिल्म का ऐलान जल्द से जल्द करना चाहती हैं और अगर कोई दूसरा प्रोड्यूसर नहीं मिला तो वह अपने होम प्रोडक्शन में ही यह फिल्म शुरू करने का मन बना रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।