फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और सरकार के बाद एक और फिल्म हुई ऑनलाइन लीक

Fri, 16 Nov 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
after Thugs of Hindostan and sarkar Mohanlal film Drama online leaked
साउथ फिल्म 'सरकार’ ने पहली ही दिन की छप्पर फाड़ कमाई, 'संजू' को छोड़ा पीछे - फोटो : file photo
इन दिनों ऑनलाइन लीक होने की वजह से कई फिल्में काफी चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' तमिलरॉकर्स नाम की एक वेबसाइट पर लीक हो गई। इतना ही नहीं इस फिल्म के अलावा कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में पिछले 2 महीने के अंदर लीक हो चुकी हैं। इस बीच एक और सुपरस्टार की फिल्म के लीक होने की खबरें आ रही हैं। 
after Thugs of Hindostan and sarkar Mohanlal film Drama online leaked
drama - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और हाल ही में रिलीज हुई साउथ की सुपरहिट फिल्म सरकार के बाद अब मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'ड्रामा' भी तमिलरॉकर्स पर लीक हो गई है। गौरतलब है कि मोहनलाल की फिल्म 'ड्रामा' तीन हफ्ते पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू रही है, लेकिन ऐसे में 'ड्रामा' के लीक होने उनकी कमाई पर बुरा असर होना तय माना जा रहा है। 
after Thugs of Hindostan and sarkar Mohanlal film Drama online leaked
sarkar - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि फिल्म 'ड्रामा' को दो दिन पहले ही ऑनलाइन लीक किया गया है। यह पहली फिल्म नहीं जिसे तमिलरॉकर्स ने ली किया है। इससे पहले साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय चंद्रशेखर की फिल्म 'सरकार' भी लीक हो गई। लीक होने जाने से फिल्म की कमाई पर असर देखने को मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
after Thugs of Hindostan and sarkar Mohanlal film Drama online leaked
Sui Dhaga - फोटो : file photo
दो महीने पहले बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा- मेड इन इंडिया, आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू फिल्म अंधाधुन को भी इस वेबसाइट पर लीक कर दिया। वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लीक होने के कुछ समय बाद इसको इस साइट से हटा भी जा चुका है।
 
विज्ञापन
after Thugs of Hindostan and sarkar Mohanlal film Drama online leaked
drama - फोटो : social media
बात करें मोहनलाल की फिल्म 'ड्रामा' की तो इसमें उनके साथ साउथ के सुपरस्टार विजय भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक फैमली ड्रामा फिल्म है। बताया जा रहा है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन ऑनलाइन लीक होने जाने की वजह से कमाई पर असर दिख सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed