बॉलीवुड स्टार इरफान खान (Irrfan Khan) इलाज के बाद मुंबई लौट आए हैं। इरफान खान को सुबह एयरपोर्ट पर देखा गया। एयरपोर्ट पर इरफान खान अपने चेहरे को छिपाए हुए थे ताकि किसी भी तरह के इंफेक्शन से बच सकें। इरफान हाथ में पासपोर्ट पकड़े हुए थे। इरफान की भारत वापसी उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। 52 वर्षीय इरफान ने पिछले साल मार्च में बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। जिसके बाद वह इलाज करवाने लंदन चले गए थे।
8 महीने बाद इलाज करवाकर वापस लौटे इरफान खान, एयरपोर्ट पर नहीं दिखाया किसी को चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट पर इरफान खान मिलिट्री प्रिंट ट्राइजर के साथ गुलाबी रंग की जैकेट और टोपी लगाए नजर आए। इरफान ने मीडिया से रूबरू तो नहीं हुए लेकिन उनकी एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इरफान की तबीयत से जुड़ी जानकारी बीच-बीच में उनके करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता तिगमांशू धूलिया कई बार दे चुके हैं। डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए तिगमांशू धूलिया ने कहा था - 'इरफान के भारत आते ही मैं उनसे मुलाकात करूंगा। वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। इरफान ने मुझसे कहा था कि वह 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हिंदी मीडियम' फिल्म में राधिका मदान और राधिका आप्टे होंगी। कहा जा रहा है अब इस फिल्म की कहानी राधिका मदान के विदेशी की यूनिवर्सिटी में दाखिले को लेकर होगी। इस फिल्म की पहली कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सबा को फिल्म के सीक्वेंस में नहीं लिया गया। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
इरफान खान ने ‘पान सिंह तोमर’, ‘हासिल’, ‘मकबूल’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। वहीं ‘द नेमसेक’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ जैसी पश्चिमी फिल्मों के जरिए भी खुद को स्थापित किया है। फिलहाल इरफान वापस लौट आए हैं लेकिन उन्होंने अपनी बीमारी की खुलासा ट्वीट करके किया था। इरफान खान ने ट्वीट किया था - 'मैं न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हूं। यह दौर काफी मुश्किल भरा है। मेरे आसपास लोगों का प्यार और हिम्मत है कि मैं इस मुश्किल समय का सामना कर पा रहा हूं।'
इरफान ने आगे लिखा था- 'इलाज के लिए विदेश जा रहा हूं मुझे उम्मीद है कि आप लोग मेरे लिए दुआ करेंगे। जिन लोगों को लगता है कि न्यूरो दिमाग से संबंधित होता है उनको बता दूं हमेशा ऐसा नहीं होता। उम्मीद करता हूं जल्द ही आप लोगों को और कुछ बता सकूंगा।' इस वक्त इरफान खान की झोली में दो फिल्में हैं। 'हिंदी मीडियम 2' के अलावा उनके पास विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सपना दीदी' है। इस फिल्म में इरफान के अपोजिट दीपिका पादुकोण हैं। 'सपना दीदी' की शूटिंग शुरू होने वाली थी उससे पहले ही इरफान को बीमारी के बारे में पता चला था। इसके अलावा डायरेक्टर शूजित सरकार की 'उधम सिंह' की बायोपिक में भी इरफान के पास हैं।