फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीरू देवगन के बाद बिग बी के इस करीबी का निधन, बॉलीवुड ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 08 Jun 2019 05:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 08 Jun 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
After Veeru Devgan Amitabh Bachchan long time secretary Sheetal Jai passes away
Sheetal Jain and Amitabh Bachchan - फोटो : file photo

अजय देवगन (Ajay Devgn) के पिता वीरू देवगन (Veeru Devgan) के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक और शख्सियत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस शख्स का नाम शीतल जैन (Sheetal Jain) हैं। शीतल जैन करीब 36 साल तक अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी रहे और प्रोड्यूसर भी हैं। 77 साल के शीतल जैन ने मुंबई में शनिवार (8 जून) सुबह अंतिम साल ली। शीतल जैन के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटी नम आंखों से शीतल जैन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

After Veeru Devgan Amitabh Bachchan long time secretary Sheetal Jai passes away
Sheetal Jain - फोटो : file photo

शीतल जैन ने वासु भागनानी के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को प्रोड्यूस किया था। जबकि डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा गोविंदा, परेश रावल, रवीना टंडन, सतीश कौशिक और असरानी भी थे। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। 

After Veeru Devgan Amitabh Bachchan long time secretary Sheetal Jai passes away
Madhur Bhandarkar - फोटो : file photo

शीतल जैन की निधन की खबर से बॉलीवुड शोक में डूब गया है। वहीं सोशल मीडिया पर कई दिग्गज सेलिब्रिटीज ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया- 'शीतल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई। वह बहुत ही दयालु और कोमल स्वभाव वाले व्यक्ति थे। फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बहुत याद करेगी। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवदेनाएं हैं।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
After Veeru Devgan Amitabh Bachchan long time secretary Sheetal Jai passes away
anupam kher - फोटो : file photo

मधुर भंडारकर के बाद अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर शीतल जैन को श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर ने लिखा- 'प्रोड्यूसर शीतल जैन के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई। मैं कई साल से अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी के तौर पर जानता था। वह बहुत ही अच्छे इंसान थे। भगवान उनके परिवार को इस दुख को झेलने की शक्ति दे।'  
 



 

विज्ञापन
After Veeru Devgan Amitabh Bachchan long time secretary Sheetal Jai passes away
सुभाष घई - फोटो : file photo

अनुपम खेर और मधुर भंडारकर के अलावा सुभाष घई ने भी ट्वीट किया। सुभाष घई ने लिखा- 'आज फिल्म इंडस्ट्री के अच्छे दोस्त का निधन हो गया। शीतल जैन अमिताभ बच्चन के लंबे समय तक सेक्रेटरी रहे। अमित जी की तरह विनम्र थे।' आपको बता दें, बीते दिनों कई बड़ी हस्तियों ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। जिसमें वीरू देवगन, नवतेज हुंडल और मशहूर कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का नाम शामिल है। 
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed