फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grammy Awards 2024: पुरस्कार जीतने पर गदगद हुए शंकर महादेवन, गाना गाते हुए दी जीत पर प्रतिक्रिया

Wed, 07 Feb 2024 01:54 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 07 Feb 2024 01:54 PM IST
सार

प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के बाद शंकर महादेवन बेहद ही खुश हैं। उन्होंने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया दी है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी साझा किया है। 

विज्ञापन
After winning prestigious Grammy Award Shankar Mahadevan responded with a Musical Response Also shares a Note
शंकर महादेवन (ग्रैमी 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

रविवार को लॉस एंजिल्स में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। भारत ने इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भारतीय संगीतकारों का भी दबदबा देखने को मिला। गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत पांच संगीतकारों ने ये पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के बाद शंकर महादेवन बेहद ही खुश हैं। उन्होंने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया दी है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी साझा किया है। 

After winning prestigious Grammy Award Shankar Mahadevan responded with a Musical Response Also shares a Note
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : ट्विटर

वी सेल्वगनेश और गणेश राजगोपालन के साथ शंकर महादेवन का एक वीडियो सामने आया है। उनसे रेड कार्पेट पर शंकर महादेवन से सवाल किया गया कि आज ग्रैमी जीतना कैसा लग रहा है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'ठीक है, ऐसा लगता है...', अपनी बात पूरी करने से पहले उन्होंने सेल्वगणेश की तरफ इशारा किया। इसके बाद महादेवन और राजगोपालन ने उनका अनुसरण किया और तीनों ने संगीत के माध्यम से अपनी भावनाओं को शानदार ढंग से पेश किया।  

सेंसर बोर्ड से पास हुई लाल सलाम, जानें फिल्म का रनटाइम

After winning prestigious Grammy Award Shankar Mahadevan responded with a Musical Response Also shares a Note
शंकर महादेवन (ग्रैमी 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

महादेवन ने आगे कहा, 'संगीत शांति, सद्भाव और प्रेम व्यक्त करने का एक अद्भुत माध्यम है। वैश्विक संगीत का यही तो मतलब है।' शंकर महादेवन के बैंड शक्ति ने 'दिस मोमेंट' के लिए ग्रैमी 2024 में सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम का पुरस्कार जीता है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए महादेवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है। उन्होंने ग्रैमी से अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'हमने यह किया, मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिस बैंड से मैंने संगीत सीखा है। मेरा संगीत सौंदर्यशास्त्र वह बैंड होगा और मैं अंततः प्रदर्शन करूंगा और ग्रैमी जीतूंगा।' 

View this post on Instagram

A post shared by Shankar Mahadevan (@shankar.mahadevan)

विज्ञापन
विज्ञापन
After winning prestigious Grammy Award Shankar Mahadevan responded with a Musical Response Also shares a Note
शंकर महादेवन (ग्रैमी 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम

गायक ने आगे कहा, 'यही वह क्षण है, जिससे मैं आसानी से कह सकता हूं कि सपने सच होते हैं। शक्ति एक सपना था जो सच हो गया। ऐसा करने के लिए सर्वशक्तिमान को धन्यवाद। यह सचमुच एक क्षण है।' उनके पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्होंने बधाई दी है। फरहान अख्तर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो शंकर.. यह सबसे पहले है।' वहीं, शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'बधाई हो, आपके लिए बहुत खुश हूं, देश के लिए भी बड़ी उपलब्धि।' इसके साथ ही कई और सितारों ने उन्हें बधाई दी है। 

विज्ञापन
After winning prestigious Grammy Award Shankar Mahadevan responded with a Musical Response Also shares a Note
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : एएनआई

शंकर महादेवन ने पुरस्कार स्वीकार करते समय भारत को धन्यवाद किया था। उन्होंने कहा था, 'धन्यवाद भगवान, परिवार, दोस्तों और भारत को धन्यवाद। हमें तुम पर गर्व है भारत। अंतिम लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं यह पुरस्कार अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहता हूं, जिनके लिए मेरे संगीत का हर स्वर समर्पित है।'  

Imran Khan: 'जाने तू...' के सीक्वल से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे इमरान! बोले- यह मूवी कई लोगों की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed