{"_id":"5bdd4a09bdec2269602c5461","slug":"after-zero-shahrukh-and-salman-khan-may-seen-together-in-sanjay-leela-bhansali-next-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 साल बाद शाहरुख-सलमान की जोड़ी इस फिल्म में आ सकती है नजर, दोहराएंगे 27 साल पहले की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 साल बाद शाहरुख-सलमान की जोड़ी इस फिल्म में आ सकती है नजर, दोहराएंगे 27 साल पहले की कहानी
Sat, 03 Nov 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh and salman
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती हो गई है। इस दोस्ती का असर ही है कि सलमान शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में कैमियो करते दिखाई दिए। यहां तक कि उन्हें अपनी गोद में भी उठा लिया। इन दोनों का यह याराना अभी का नहीं बल्कि बॉलीवुड में काफी पुराना है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं शाहरुख और सलमान की जोड़ी जल्द ही एक साथ बड़े परदे पर आने वाली है। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी 'सौदागर' से प्रेरित होगी।
2 of 5
shahrukh and salman
- फोटो : twitter
खबरों की मानें इन दोनों स्टार्स को एक ही फिल्म में लाने वाले कोई और नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली होंगे। सूत्रों की मानें तो यह दोनों संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में होंगे। कहानी दो दोस्तों पर आधारित होगी जो बाद में दुश्मन बन जाते हैं। कहा जा रहा है कि दिलीप कुमार और राज कुमार की 'सौदागर' से प्रेरित फिल्म की कहानी होगी। दिलीप कुमार और राज कुमार के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे ऐसे में 'सौदागर' फिल्म में इन दोनों ने 32 साल बाद काम किया था।
3 of 5
shahrukh and salman
- फोटो : twitter
सूत्रों की मानें तो फिल्म 'सौदागर' में जिस तरह दिलीप साहब और राज कुमार का रिश्ता दिखाया गया था वैसा ही रिश्ता इस फिल्म में शाहरुख और सलमान का देखने को मिल सकता है। शाहरुख और सलमान एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन लंबे समय से एक साथ कोई फिल्म नहीं की। इन दोनों स्टार्स ने एक साथ अब तक 6 फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'करण-अर्जुन', 'दुश्मन दुनिया का', 'कुछ कुछ होता है', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'हम तुम्हारे हैं सनम' फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahrukh and salman
- फोटो : twitter
इन फिल्मों में सबसे ज्यादा 'करण-अर्जुन' फिल्म चर्चा में रही। यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख और सलमान सगे भाई बने थे। यह दोनों स्टार आखिरी बार 2002 में आई फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' में नजर आए थे। इस बीच दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें भी आई लेकिन अब दोनों स्टार्स के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। इसके बाद साल 2017 में सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख कैमियो करते हुए दिखे थे। वहीं अब सलमान ने भी किंग खान की फिल्म 'जीरो' में कैमियो किया है।
विज्ञापन
5 of 5
zero
- फोटो : File Photo
यह दोनों स्टार भले ही एक दूसरे की फिल्म में कैमियो करते दिखे हो। दिलचस्प बात यह है कि साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' के बाद लीड रोल में दोनों एक साथ नहीं दिखे। वहीं अगर यह रिपोर्ट सच साबित होती है तो दोनों स्टार को बतौर मुख्य किरदार एक साथ 16 साल बाद दिखाई देंगे। फिलहाल शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लांच हो गया है जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।