{"_id":"589be2134f1c1bc15537a969","slug":"ahiqui-hero-rahul-roy-birthday-special-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बना था ये हीराे, फिर ऐसे बुरे दिन आए कि करनी पड़ीं C ग्रेड फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बना था ये हीराे, फिर ऐसे बुरे दिन आए कि करनी पड़ीं C ग्रेड फिल्में
Fri, 09 Feb 2018 08:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 09 Feb 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
राहुल राॅय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिल पर राज करने वाले एक्टर राहुल रॉय आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल रॉय की पहली फिल्म 'आशिकी' थी। इस फिल्म में उन्होंने एक्ट्रेस अनु अग्रवाल के साथ काम किया था। महेश भट्ट की इस फिल्म ने राहुल रॉय को रातों-रात सुपर स्टार बना दिया था। लेकिन शायद उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया इसलिए इतनी बड़ी हिट देने वाला ये हीरो आज गुमनानी की जिंदगी जी रहा है। आइए जानते हैं अब कहां हैं राहुल रॉय और क्या है उनकी हालत...
6 महीने तक हाउसफुल रही थी राहुल रॉय की पहली फिल्म, फिर ऐसे बुरे दिन आए कि करनी पड़ीं C ग्रेड फिल्में
2 of 12
राहुल राॅय
राहुल फिल्मों से तो गायब हो गए लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। वो कुछ फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कुछ साल पहले उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट किया था। राहुल बिग बॉस सीजन 1 के विनर भी रहे थे। लेकिन इसके बाद भी उनके करियर पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। वो अभी भी बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री...
6 महीने तक हाउसफुल चली थी राहुल रॉय की पहली फिल्म, फिर ऐसे बुरे दिन आए कि करनी पड़ीं C ग्रेड फिल्में
3 of 12
राहुल राॅय
राहुल रॉय ने अपनी पढ़ाई कनाडा से की। इसके बाद दिल्ली आकर ग्रेजुएशन पूरा किया। उस दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। राहुल ने कभी फिल्मों में काम करने के बारे में नहीं सोचा था। राहुल एक बिजनेसमैन फैमिली से हैं। राहुल की मां आर्टिकल लिखा करती थीं। एक बार उनका आर्टिकल पढ़कर महेश भट्ट उनसे मिलने पहुंचे। घर पर राहुल की तस्वीर देखकर भट्ट साहब ने राहुल के बारे में पूछा। उस वक्त वो घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद राहुल ने महेश भट्ट को कॉल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
6 महीने तक हाउसफुल चली थी राहुल रॉय की पहली फिल्म, फिर ऐसे बुरे दिन आए कि करनी पड़ीं C ग्रेड फिल्में
4 of 12
राहुल राॅय
महेश जी ने राहुल को ऑफिस बुलाया। साथ ही फिल्म 'आशिकी' में काम करने का ऑफर दे दिया। उन्हें एक्टिंग सीखने की भी नसीहत दी। राहुल ने मॉडलिंग करते हुए ही एक्टिंग भी सीखनी शुरू कर दी। राहुल जब फिल्म कर रहे थे तो उन्होंने सोचा भी नहीं था कि ये फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी। ये फिल्म महेश भट्ट की निजी जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म रिलीज होने के दिन मुकेश भट्ट मेट्रो सिनेमा में राहुल को पहला शो दिखाने ले गए। लोगों को जैसे ही राहुल के बारे में पता चला वे बेकाबू हो गए।
विज्ञापन
6 महीने तक हाउसफुल चली थी राहुल रॉय की पहली फिल्म, फिर ऐसे बुरे दिन आए कि करनी पड़ीं C ग्रेड फिल्में
5 of 12
राहुल राॅय
उन्हें रोक पाना मुश्किल था। लोगों से बचने के लिए राहुल मैनेजर के केबिन में छिप गए। किसी तरह उन्होंने फिल्म देखी। फिल्म खत्म होते ही जब लोगों को ये पता चला कि वो मैनेजर के केबिन में हैं तो वे हल्ला मचाने लगे। लोग मैनेजर के केबिन को तोड़ने की कोशिश करने लगे। बाद में किसी तरह बचकर राहुल वहां से निकले। रास्ते में मुकेश भट्ट ने राहुल से कहा, 'तू तो स्टार बन गया'। इस तरह राहुल रॉय अपनी पहली फिल्म से ही रातों-रात स्टार बन गाए थे। ये फिल्म 6 महीने तक हाउसफुल चलती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।