{"_id":"5d53a4b78ebc3e6ce212b897","slug":"aicwa-bans-and-boycotts-singer-mika-singh-for-performing-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में परफॉर्म करना मीका सिंह को पड़ा भारी, AICWA ने लगाया बैन, बहिष्कार का भी एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तान में परफॉर्म करना मीका सिंह को पड़ा भारी, AICWA ने लगाया बैन, बहिष्कार का भी एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद से ही विवादों में हैं। अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने मंगलवार को मीका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही उनसे जुड़े प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और उनके सभी एसोसिएशन का बहिष्कार किया है।
2 of 5
मीका सिंह
साथ ही एसोसिएशन ने इस मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी ध्यान देने के लिए कहा है। एसोसिएशन ने मीका सिंह पर बैन लगाने के साथ ही उनका बहिष्कार करने का भी एलान किया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि सिंगर ने इस वक्त पैसे के लिए यह काम करके गलत किया है।
3 of 5
मीका सिंह
दरअसल, मीका सिंह ने परवेज मुशर्रफ के करीबी के यहां कराची में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था। वीडियो को पाकिस्तान की जर्नलिस्ट नायला इनायत ने शेयर किया था। इनायत ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा था, 'देखकर खुश हूं कि हाल में कराची में भारतीय सिंगर मीका सिंह ने जनरल मुशर्रफ के रिश्तेदार के यहां मेंहदी की रस्म में परफॉर्म किया। अगर यही चीज नवाज शरीफ के रिश्तेदार के यहां होती तो गद्दारी के हैशटैग चल रहे होते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mika singh
- फोटो : firstpost
मीका सिंह का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय फैंस की नाराजगी देखी गई। वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।ट्विटर पर यूजर्स ने ‘शर्म करो’, ये दिन आ गए?’, ‘पाजी आप भी गद्दार निकले’ जैसे कमेंट लिखे।
विज्ञापन
5 of 5
mika singh
- फोटो : file photo
मीका के कार्यक्रम का पाकिस्तान में भी विरोध हो रहा है। विपक्ष के नेता पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सैयद खुर्शीद शाह ने कहा कि सरकार जांच करे कि मीका को वीजा कैसे मिल गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मीका 14 लोगों का क्रू लेकर पाकिस्तान गये थे। मीका ने यह परफॉर्मेंस 8 अगस्त की रात को दी। बता दें कि आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।