{"_id":"5ccd622dbdec220770316278","slug":"aishwarya-rai-and-salman-khan-viral-pic-will-melt-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या-सलमान की ये पुरानी फोटो हो रही है वायरल, जानिए आखिर क्यों खत्म हो गया रिश्ता?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या-सलमान की ये पुरानी फोटो हो रही है वायरल, जानिए आखिर क्यों खत्म हो गया रिश्ता?
ऐश्वर्या राय और सलमान खान जैसी लवस्टोरी कभी सुनने को नहीं मिली। दोनों का प्यार साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। परदे पर दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त हिट हुई थी। इतना ही नहीं 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद भी सलमान और ऐश्वर्या के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी।
2 of 6
Aishwarya Rai, salman khan
इन दिनों ऐश्वर्या और सलमान की एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में दोनों एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी अवॉर्ड शो की तस्वीर है। तस्वीर को देखकर यही कहा जा सकता है ये दोनों के डेटिंग के दौरान की तस्वीर है।
3 of 6
Aishwarya Rai, salman khan
करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अचानक सलमान और ऐश का ब्रेकअप हो गया था। इनके ब्रेकअप के बाद मीडिया में कई तरह की खबरें आईं। इसमें कहा गया कि सलमान ने ऐश को मारा था। फिर साल 2002 में ऐश्वर्या राय का एक इंटरव्यू आया। इसमें उन्होंने सलमान खान और अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय
टीओआई को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले खुलासा किया था कि उनका और सलमान का ब्रेकअप हो गया है। ऐश्वर्या ने कहा था, 'सलमान और मेरा मार्च में ब्रेकअप हो गया था लेकिन वो इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे। जब हमारा ब्रेकअप हुआ तो उसने मुझे कॉल कर वाहियात बातें की।'
विज्ञापन
5 of 6
Salman and Aishwarya
मेरा नाम अभिषेक बच्चन से शाहरुख खान तक के साथ जोड़ा गया। यही वो समय था जब उसने मुझ पर हाथ उठाया था। सलमान के हिंसक व्यवहार की वजह से ही हमारा रिश्ता खत्म हो गया। मैं उसके साथ तब भी खड़ी रही जब वो शराब के नशे में बदतमीजी करता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।