लॉकडाउन के दौरान कई सितारों के पुराने वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये वीडियो और पुरानी तस्वीरें फैंस का अपने कलाकारों से जुड़े रहना का एक नया जरिया बन गई हैं। अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का 18 साल पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें ऐश्वर्या अपना टूटा हाथ लेकर अवॉर्ड शो में पहुंची थीं।
18 साल पहले टूटा हाथ लेकर अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं ऐश्वर्या, अब वायरल हो रहा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो साल 2002 का है। इस अवॉर्ड शो में ऐश्वर्या फ्रैक्चर होने के बावजूद गई थीं। वीडियो में अभिनेत्री ने गाउन पहना हुआ है और चश्मा लगाया हुआ है। ये वीडियो किस अवॉर्ड फंक्शन का फिलहाल इसकी जानकारी वीडियो में नहीं दी गई है।
वीडियो में ऐश्वर्या अवॉर्ड लेने के बाद स्पीच दे रही हैं। जिसमें वो खुद बता रही हैं कि उनके साथ ये हादसा कैसे हुआ। वीडियो में ऐश्वर्या कह रही हैं कि 'वो अपनी बिल्डिग के गेट के बाहर गिर गई थीं जिसकी वजह से चोट लगी है। लोगों ने मुझसे कहा कि आखिर मैं ऐसे हालातों में क्यों अवॉर्ड फंक्शन में जा रही हूं।'
A post shared by FILMY 🎼 { MUSIC & BOLLYWOOD } (@filmyjaam) on
'मैंने उनसे कहा कि ये अवॉर्ड मेरे फैंस के लिए हैं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। मैं अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।' इससे पहले भी ऐश्वर्या का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो 23 साल पुराना था। इस वीडियो ने इस वजह से सुर्खियां बटोरी थीं क्योंकि अभिनेत्री की ये फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो पाई।
ऐश्वर्या का डांस करते हुए ये 'बिहाइंड द सीन' (बीटीएस) वीडियो 'राधेश्याम सीताराम' फिल्म का था। इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है और अभिनेत्री डांस कर रही हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा सुनील शेट्टी और परेश रावल थे। ऐश्वर्या राय की ये सुनील शेट्टी के साथ पहली फिल्म थी जो रिलीज नहीं हो पाई। हालांकि इसके अलावा ऐश्वर्या ने अभिनेता के साथ दो और फिल्में की हैं। ये फिल्में साल 2004 में रिलीज हुई 'क्यूं! हो गया ना' और 2006 में रिलीज हुई 'उमराव जान' है।
B’Day Spl: रामू ने जिस एक्टर को बनाया मुंबई का किंग, इन 10 फिल्मों से होकर वो फिर बना बिहार का लाला
A post shared by 👸🏻 Queens Of Bollywood 👸🏻 (@queensbolly) on

कमेंट
कमेंट X