{"_id":"5d7730298ebc3e016b6aeb0e","slug":"aishwarya-rai-bachchan-baby-shower-photo-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या राय के 8 साल पहले हुए बेबी शॉवर की तस्वीरें अब वायरल, बालों में गजरा लगाते दिखे थे अभिषेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या राय के 8 साल पहले हुए बेबी शॉवर की तस्वीरें अब वायरल, बालों में गजरा लगाते दिखे थे अभिषेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या राय की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । इन फोटो को फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने शेयर किया था । 12 साल पहले की इन तस्वीरों में अमिताभ और जया बच्चन सहित परिवार के सभी लोग नाचते-गाते नजर आए थे । अब ऐश्वर्या की बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं ।
2 of 5
aishwarya rai
- फोटो : social media
ऐश्वर्या ने साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया था । इससे पहले उनकी गोद भराई की रस्म हुई थी । इन थ्रो बैक तस्वीरों में बच्चन परिवार पूरे रीति-रिवाज से ऐश्वर्या की गोद भराई की रस्म पूरी करता नजर आ रहा है। इसमें ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी नजर आईं । अपनी गोद भराई में ऐश्वर्या गोल्डन कलर की साड़ी में सजी-संवरी नजर आईं ।
3 of 5
aishwarya rai bachchan
- फोटो : social media
बालों में गजरा, बेंदा, गले में हैवी ज्वैलरी और चूड़ा पहन ऐश्वर्या किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं । इस दौरान अभिषेक भी मेहंदी कलर के पायजामे-कुर्ते में नजर आए। एक फोटो में अभिषेक, ऐश्वर्या का गजरा ठीक करते दिखे। ऐश्वर्या की मां हाथ में पूजा की थाली लिए दिखीं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने ऐश्वर्या का आशीर्वाद दिया । बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी ।
A post shared by miss world 1994 (@aishwaryaraibachchan_bollygang) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aishwarya rai bachchan
- फोटो : social media
ऐश्वर्या ने फिल्मफेयर से बात करते हुए अभिषेक के साथ अचानक हुई सगाई के बारे में कहा था, 'उसने मुझे प्रपोज किया, वो बहुत अच्छा था । वो सब अचानक ही हुआ । मुझे नहीं पता था कि कोई रोका सेरेमनी भी होती है । मैं साउथ इंडियन हूं तो मैं नहीं जानती थी । फिर अचानक उनके घर से कॉल आई कि हम आ रहे हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
jaya bachchan, abhishek bachchan
- फोटो : social media
'अभिषेक ने फोन कर कहा, हम आ रहे हैं और मैं पापा को नहीं रोक सकता । हम रास्ते में हैं । हम तुम्हारे घर आ रहे हैं । मुझे लगा हे भगवान । मेरे पिता को कॉल किया था और वो शहर से बाहर थे । लेकिन मां घर पर थीं । वो हमारे घर आए । वो बहुत इमोशनल थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या हो रहा है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।