{"_id":"5cc9673cbdec22075b0bec59","slug":"aishwarya-rai-bachchan-gets-trolled-for-always-holding-aaradhya-hand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आराध्या को लेकर फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- 'भगवान के लिए उसका हाथ छोड़ दो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आराध्या को लेकर फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- 'भगवान के लिए उसका हाथ छोड़ दो'
Wed, 01 May 2019 03:00 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 01 May 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सेलेब्स का ट्रोल होना आम बात हो गई है लेकिन ट्रोलर्स अब इन सेलेब्स के बच्चों को भी नहीं छोड़ते। हाल ही में अपने परिवार के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में खाना खान गई ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर बेटी आराध्या को लेकर ट्रोल हो गईं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या का हाथ थामे नजर आ रही थीं। बस फिर क्या था ट्रोल्स को बहाना मिल गया और उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा- बहुत प्यारी बच्ची है, लेकिन हमेशा उसके साथ न रहे। उसे अन्य बच्चों की तरह स्वतंत्र रहना सीखना चाहिए।
ऐश्वर्या राय बच्चन
एक यूजर ने ऐश्वर्या को ट्रोल करते हुए लिखा है, ‘ऐश हमेशा आराध्या के कंधे पर हाथ रखी दिखती हैं, मुझे उम्मीद है कि इससे बच्ची के कंधे में दर्द नहीं होता होगा।’ एक ने लिखा- प्लीज भगवान के लिए उसका हाथ छोड़ दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन
एक अन्य दूसरे यूजर ने लिखा है, ऐश की बेटी अब 8 साल की हो चुकी है। हमेशा उसका हाथ पकड़ना जरूरी नहीं है। एक यूजर ने तो कमेंट कर कहा है, ऐश को अपनी बेटी को फ्रीली घूमने देना चाहिए। यूजर ने ऐश्वर्या को ओवर प्रोटेक्टिंग मदर बताते हुए कहा- इन्हें अपनी बेटी को एक आम बच्चे की तरह छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
अभिषेक-ऐश्वर्या
इससे पहले भी मालदीव वेकेशन की तस्वीर शेयर कर ऐश्वर्या ट्रोल हुई थीं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये आपकी लड़की स्कूल नहीं जाती क्या। जब देखों फॉरन ट्रिप पर आपके साथ ही रहती है। इसकी दादी हैं उनके पास रहने दिया करो। क्यों इसको बर्बाद कर रही हो एजुकेट न करके।