{"_id":"5c1107d6bdec22416605a5dc","slug":"aishwarya-rai-bachchan-photo-from-isha-ambani-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी की शादी में दुल्हन की तरह सजीं ऐश्वर्या, गजरा-सिंदूर लगाकर लग रहीं चांद का टुकड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशा अंबानी की शादी में दुल्हन की तरह सजीं ऐश्वर्या, गजरा-सिंदूर लगाकर लग रहीं चांद का टुकड़ा
Wed, 12 Dec 2018 06:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी कुछ ही देर में पीरामल परिवार की बहू बन जाएंगी। ईशा, पीरामल इंडस्ट्री के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद से शादी कर रही हैं। आनंद बारात लेकर अंबानी परिवार के 27 मंजिला घर एंटीलिया पहुंच गए हैं। साथ ही बॉलीवुड के सभी दिग्गज स्टार्स इस वक्त ईशा के घर एंटीलिया में मौजूद हैं।
2 of 5
ISHA AMBANI WEDDING
अंबानी परिवार के इस खास पल में शामिल होने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन पहुंचीं। इसके अलावा अमिताभ-जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा, नाव्या नवेली नंदा, आमिर खान, किरण राव, कियारा आडवाणी, विधु विनोद चोपड़ा, अनुपमा चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा, वैभवी मर्चेंट आदि भी पहुंचे। इन सबके बीच अगर किसी ने दिल जीता तो वो थी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन।
3 of 5
aishwarya rai
ईशा अंबानी की शादी के लिए ऐश्वर्या ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी। लाल रंग की साड़ी, बालों में गजरा, मांग में सिंदूर लगाए ऐश्वर्या किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या ने अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो में ऐश्वर्या के साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी दिखे। अभिषेक बच्चन काले रंग का कोट-पैंट पहने हुए हैं जबकि आराध्या पीले रंग का लहंगा पहने हुए हैं।
इससे पहले अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन बेटी श्वेता बच्चन नंदा और नातिन नव्या नवेली के साथ नजर आए। ईशा की शादी के लिए एंटीलिया में जोरदार सजावट की गई है। एंटीलिया का हर कोना फूलों, लाइट्स और दीयों से रोशन है।
विज्ञापन
5 of 5
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
बेटी की शाही शादी में नीता अंबानी ने नीले और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। ईशा अंबानी की शादी में पूरे बॉलीवुड को न्योता भेजा गया है इसके अलावा उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शरीक होंगी। एंटीलिया में मेहमानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।