फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ शेयर की न्यू ईयर सेल्फी, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Sat, 01 Jan 2022 06:45 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 01 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan posts selfie with daughter, fan says Aaradhya is taking over the account’
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने अपने-अपने अंदाज में नया साल सेलिब्रेट किया। सेलेब्स ने अपने फैंस को भी अनोखे स्टाइल में नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कई हस्तियों ने अपने परिवार के साथ फोटो शेयर कर प्रशंसकों को हैप्पी न्यू ईयर विश किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने खास सेल्फी स्टाइल में अपने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर कहा। उन्होंने साल 2022 के शुरुआत की बधाई अपने फैंस को आराध्या और अपनी एक मुस्कुराते हुई सेल्फी शेयर कर दी।



 

Aishwarya Rai Bachchan posts selfie with daughter, fan says Aaradhya is taking over the account’
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को बेटी आराध्या के साथ खूबसूरत सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर में आराध्या बच्चन को हाथों से हार्ट शेप बनाते हुए देखा जा सकता है। ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के गालों से अपने गालों को टच किया है और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने इसके कैप्शन में लिखा है, आप सभी को ढेर सारा प्यार, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के साथ नए साल की शुभकामनाएं।
 

Aishwarya Rai Bachchan posts selfie with daughter, fan says Aaradhya is taking over the account’
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या की इस खूबसूरत तस्वीर को अब तक 1 लाख 69 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पर उनके फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं और मां-बेटी को नये साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स दिल वाली इमोजी बनाकर ऐश्वर्या और आराध्या की इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan posts selfie with daughter, fan says Aaradhya is taking over the account’
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स मां-बेटी की इस तस्वीर को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। इस पर क्यूट, ब्यूटीफुल और क्वीन जैसी टिप्पणियां कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan posts selfie with daughter, fan says Aaradhya is taking over the account’
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ज्यादातर लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर हैप्पी न्यू ईयर लिख रहे हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन में दिखाई देंगी। यह फिल्म दो भागों में बनेगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का पहली सीरीज इस साल रिलीज होगी जिसका बजट करीब 500 करोड़ होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed