आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और अपने करियर में अब तक एक से बढ़कर फिल्में दे चुकी हैं। राजी से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी तक में वह अपने किरदारों से महफिल लूट चुकी हैं। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली इस अभिनेत्री की राह बॉलीवुड में हमेशा से आसान ही रही है। अभिनेत्री का नाम हमेशा से बॉलीवुड की सक्सेसफुल अभिनेत्रियों में लिया गया है। हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आलिया भट्ट के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं।
Aishwarya Rai: 'ऑफर तो आलिया की गोद में गिरते हैं', ऐश्वर्या राय का बयान हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक चार साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आलिया भट्ट की सक्सेस के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय अपनी फिल्म फन्ने खां के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने आलिया भट्ट के फिल्मी सफर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आलिया भले ही एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन उनको करण जौहर का साथ मिला है। क्योंकि उन्होंने ही आलिया को फिल्म में लॉन्च किया है।
ऐश्वर्या राय साल 2018 में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही थीं। तब उन्होंने कहा था कि, मैं उनसे ये कहना चाहूंगी कि वे और आगे बढ़ें, ये काफी अच्छा है कि वे आगे बढ़कर सब जान रही हैं और सभी चीजों को खुशी से कर रही हैं और करें भी क्यों न। शुरुआत से ही करण जौहर ने उन्हें सपोर्ट किया है, जिस वजह से उन्हें परेशानी नहीं हुई और बड़े ही कंफर्ट जोन में रहकर उन्होंने काम किया है। ऐश्वर्या राय ने ये तक कह दिया कि फिल्में आलिया भट्ट की गोद में आ जाती हैं।
Queen #AishwaryaRaiBachchan thoughts on #AliaBhatt 💛 pic.twitter.com/eggbtiV2j4
— Bubbles (@bubblesbublu) August 29, 2022
बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या राय अपनी आने वाली फिल्म पोन्नियन सेल्वन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे खूब पसंद किया गया है। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।