अभिनेता रणबीर कपूर का प्रतिबंधित मांस को लेकर एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर ने मांस को लेकर अपनी पसंद जाहिर की है। उनकी इस बात से लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी है। लोग उनकी कल रिलीज होने जा रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर बायकॉट ट्रेंड करा रहे हैं। रणबीर और आलिया बुधवार को जब उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे तो विरोधियों ने उन्हें दर्शन तक नहीं करने दिए। इसी बीच अचानक 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का भी एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह प्रतिबंधित मांस को लेकर बातें करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है।
Vivek Agnihotri: रणबीर ही नहीं विवेक अग्निहोत्री भी खाते थे बीफ, निर्देशक ने खुद बताई वायरल वीडियो की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक अग्निहोत्री के वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैंने यह भी लिखा है कि सबसे अच्छा बीफ कहा मिलता है, मैंने बहुत सी चीजें लिखी हैं, मैं इसे तब भी खाता था, मैं इसे अब भी खाता हूं, इसमें कुछ भी नहीं बदला है। यह मेरा जीवन है।' रणबीर कपूर के एक फैन पेज से ट्विटर पर यह वीडियो साझा किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'आपको अपना यह वीडियो कभी नहीं दिखाएंगे। यह उनकी निजी पसंद है। लेकिन यह उनके कथन और एजेंडा में फिट नहीं होगा। लेकिन आप लोग ऐसे लोगों से दूर रहें और टिकट बुक करते रहें और सिनेमाघरों में 'ब्रह्मास्त्र' को एंजॉय करें।'
They will never show you this video of @/vivekagnihotri who is a #beef eater too, and that's his personal choice.
But it won't fit their narrative and agenda, But You guys stay away from those guys and keep booking tickets and enjoy #Brahmastra in theatres pic.twitter.com/5SCZG9IHYa
इस मामले में अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सफाई पेश की है। उन्होंने एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है, 'एक वक्त था जब मैं दोनों टाइम यह सोचकर मीट खाता था कि यह सेहत के लिए अच्छा है। अब नई जानकारी और जागरुकता के बाद मैं सात्विक हो गया हूं। सिर्फ शाकाहारी खाना खाता हूं और धीरे-धीरे सेहत संबंधी मेरी सभी दिक्कतें ठीक हो गई हैं। अब मैं ज्यादा ऊर्जावान हूं और मानसिक-शारीरिक संतुलन पहले से अधिक बेहतर है।'
विवेक अग्निहोत्री ने एक दूसरे ट्वीट का भी जवाब दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मैं किसी से यह कहना पसंद नहीं करता कि उन्हें क्या करना चाहिए। मैंने सिर्फ अपने अनुभव शेयर किए हैं। अगर कोई अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव चाहता है तो कर सकता है। पहले मैं तंबाकू, शराब, मांस और चीनी का सेवन करता था। जब से मैंने इन्हें छोड़ दिया है, मेरे जीवन में जादुई बदलाव हुए हैं।' फिल्म निर्देशक के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हमें हिंसक बनने से बचने और जानवरों को बचाने के लिए नॉन-वेज छोड़ना चाहिए, अपने हेल्थ बेनिफिट के लिए नहीं। एक यूजर ने पूछा, 'मतलब आप खाते थे?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'जैसा अन्न, वैसा मन।'