फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindutva Movie: पार्वती के सुर में बॉलीवुड में गूंजा ‘हिंदुत्व’ का नारा, सुभाष घई को भगवा लहराने का पूरा भरोसा

Thu, 08 Sep 2022 11:20 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 08 Sep 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
Hindutva Movie Music Launch Subhash Ghai Sonarika Bhadoria  satish kaushik aashiesh sharma karan razdan
हिंदुत्व म्यूजिक लाॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइफ ओके चैनल पर साल 2012 में प्रसारित धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' में पार्वती की भूमिका निभा कर चर्चा में रही सोनारिका भदौरिया अब हिंदुत्व का मतलब बताएंगी। वैसे सोनारिका भदौरिया की पार्वती की भूमिका की ही वजह से साल 2015 में रिलीज तमिल फिल्म 'जादूगड्ड' में भी पार्वती की भूमिका निभाने का मौका मिला था। इस फिल्म के बाद उन्होंने साउथ की तीन चार और फिल्मों में काम किया है। हिंदी में उनकी अब तक एक ही फिल्म 'सांसे' रिलीज हुई है। अब उनकी अगली फिल्म 'हिंदुत्व' इन दिनों काफी चर्चा में है।

Hindutva Movie Music Launch Subhash Ghai Sonarika Bhadoria  satish kaushik aashiesh sharma karan razdan
हिंदुत्व म्यूजिक लाॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'हिंदुत्व' के म्यूजिक लांच पर मिली सोनारिका के मुताबिक निर्माता, निर्देशक करण राजदान की फिल्म 'हिंदुत्व' में उनका किरदार एनआरआई का है। सोनारिका भदौरिया कहती हैं, 'इस फिल्म में मैं एनआरआई सपना की भूमिका निभा रही हूं, जो ब्रिटेन में पली बढ़ी है। जब वह हिंदुस्तान आती है तो हिंदुत्व की तरफ काफी आकर्षित होती है और हिंदुत्व के महत्व को समझने की कोशिश करती हैं। फिल्म में यही दिखाया गया है कि सभी धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर रहे। हमारा हिंदुत्व भी यही कहता है।'

Hindutva Movie Music Launch Subhash Ghai Sonarika Bhadoria  satish kaushik aashiesh sharma karan razdan
सोनारिका भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया

सोनारिका भदौरिया कहती हैं, 'हिंदुत्व को राजनीति से अलग हटाकर देखें तो मेरे लिए हिंदुत्व का मतलब है, सभी धर्मों का सम्मान करना । हमारे हिंदू धर्म में भी यही सिखाया गया है कि अपने धर्म की रक्षा के साथ साथ दूसरे धर्म का भी सम्मान करना है। हम अपनी मां की भी सेवा करें और दूसरे के मां का भी सम्मान करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindutva Movie Music Launch Subhash Ghai Sonarika Bhadoria  satish kaushik aashiesh sharma karan razdan
हिंदुत्व म्यूजिक लाॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'हिंदुत्व' में काम करके सोनारिका बहुत उत्साहित भी हैं और नर्वस भी । वह कहती है, 'म्यूजिक लॉन्च में आना था, यह सोचकर रात भर मुझे नींद नहीं आई। जब इस फिल्म के लिए करन राजदान ने मुझे बुलाया था तो फिल्म की कहानी सुनाने से पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक सुनाया था। मुझे बहुत अच्छा लगा था, टाइटल ट्रैक सुनने के बाद ही मैंने निश्चय कर लिया कि फिल्म मुझे करनी है।'

विज्ञापन
Hindutva Movie Music Launch Subhash Ghai Sonarika Bhadoria  satish kaushik aashiesh sharma karan razdan
हिंदुत्व म्यूजिक लाॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगले महीने 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने जा रही फिल्म 'हिंदुत्व' में सोनारिका भदौरिया के अलावा आशीष शर्मा, दीपिका चिखलिया, गोविन्द नामदेव और भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी छोटा सा किरदार निभाया है। म्यूजिक लॉन्च के अवसर पर बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई, सतीश कौशिक, रमेश तौरानी, मधु श्री व अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सुभाष घई ने फिल्म के सारे कलाकारों को आशीर्वाद दिया और कहा कि फिल्म अपने मकसद में जरूर कामयाब होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed