फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan: कटरीना कैफ के भाई को डेट कर रही हैं इलियाना डिक्रूज, करण जौहर ने किया खुलासा

Thu, 08 Sep 2022 11:19 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 08 Sep 2022 11:19 AM IST
विज्ञापन
koffee with karan johar reveal ileana dcruz is dating katrina kaif brother
कैटरीना कैफ के साथ इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के मशहूर शो कॉफी विद करण का नया एपिसोड रिलीज हो गया है। इस शो में फिल्म 'फोन भूत' की स्टार कास्ट नजर आई है। सिद्धांत चतुर्वेदी, कटरीना कैफ और ईशान खट्टर इस शो में नजर आए। हर बार की तरह इस बार भी शो में खूब बातें हुई और कई बातों का खुलासाा हुआ। वहीं सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा तो खुद करण जौहर ने किया। करण ने इस बात की पुष्टि कर दी कि इलियाना डिक्रूज और कटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल डेटिंग कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में करण जौहर ने अपने शो में इलियाना का कटरीना के परिवार से कनेक्शन बताया है।

koffee with karan johar reveal ileana dcruz is dating katrina kaif brother
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विकी कौशल के मालदीव वेकेशन के दौरान इलियाना और सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल की तस्वीरें सामने आई थीं। कटरीना कैफ का जन्मदिन मनाने के लिए इलियाना उनके दोस्तों के साथ शामिल हुई थीं। इस दौरान कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ, दोस्त शरवरी वाघ, सनी कौशल और मिनी माथुर भी मौजूद थे। जिसके बाद अफवाहें उड़ीं कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उस फोटो के बाद मामला ठंडा हो गया था। लेकिन कॉफी विद करण में एक बार फिर इस बारे में चर्चा शुरू हो गई। 

koffee with karan johar reveal ileana dcruz is dating katrina kaif brother
इलियाना डिक्रूज अपने गर्ल गैंग के साथ - फोटो : Instagram

दरअसल कॉफी विद करण में करण जौहर ने कहा- मालदीव ट्रिप की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं और मैं अपने दिमाग में समझ रहा था कि मैंने इन दोनों को पहली बार साथ में देखा है और फिर मैं समझ गया कि सब बहुत जल्दी से आगे बढ़ गया। करण जौहर की बात सुनकर कटरीना हंसने लगती हैं और कहती हैं कि करण अपने आस-पास काफी चीजों को नोटिस कर लेते हैं। हालांकि उस तस्वीर पर कटरीना कैफ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इलियाना और सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल की डेटिंग की खबरों के साथ ईशान खट्टर के ब्रेकअप को लेकर भी खुलकर बातें की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
koffee with karan johar reveal ileana dcruz is dating katrina kaif brother
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान जब करण ने ईशान से पूछा कि क्या आपका ब्रेकअप हो चुका है। इस पर ईशान ने अनन्या का नाम लिए बिना बताया कि वह इस समय सिंगल हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं आशा करता हूं कि मैं और अनन्या जिंदगी भर अच्छे दोस्त रहेंगे। इस शो में कटरीना कैफ भी विकी कौशल के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बोलती नजर आईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed