सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर डाली पहली तस्वीर, देखते ही लोग हुए भावुक, आमिर खान की आ जाएगी याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Posts First Photo On Instagram With Daughter Aaradhya Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan

सालों से फैन्स ऐश्वर्या से गुजारिश कर रहे थे कि वह सोशल मीडिया पर आएं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की फैन फॉलोविंग देखने के बाद भी उन्होंने कभी भी इस बारे में नहीं सोचा। मगर शुक्रवार को जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की शुरुआत की तो देखते ही देखते उनकी फैन फॉलोविंग एक लाख के पार पहुंच गई। हालांकि, इंस्टाग्राम की ओर से अभी उनके अकाउंट को वेरिफाई नहीं किया गया है जिसकी वजह से कई लोग इस असमंजस में हैं कि aishwaryaraibachchan_arb उनका आधिकारिक हैंडल है या नहीं। इस वजह से भी पूर्व मिस वर्ल्ड की फैन फॉलोविंग उम्मीद से बहुत कम है। 

Trending Videos
Aishwarya Rai Posts First Photo On Instagram With Daughter Aaradhya Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट रजिस्टर करवाने के बाद उस वक्त कोई कुछ पोस्ट नहीं किया। देर शाम उन्होंने यहां पहली तस्वीर अपलोड की। एक्ट्रेस ने बेटी आराध्या के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। साथ ही ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Posts First Photo On Instagram With Daughter Aaradhya Bachchan
Aaradhya Aishwarya Bachchan

ऐश्वर्या ने आराध्या की पुरानी तस्वीर पोस्ट की जिसे संभवत: तब लिया गया था जब वह महज कुछ दिन की थीं। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरा जन्म हुआ...एक बार फिर'

 

And I was born...again...💖✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

Aishwarya Rai Posts First Photo On Instagram With Daughter Aaradhya Bachchan
aishwarya and aaradhya - फोटो : kishu photography

ऐश्वर्या राय की इस तस्वीर को देख आपको आमिर खान के पहले इंस्टाग्राम पोस्ट की याद आ जाएगी। आमिर ने भी इसी तरह ग्रिट फॉर्मेट में मां के साथ अपनी तस्वीर डाली थी। बेटी के साथ ऐश्वर्या की इस तस्वीर पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। सबसे प्यारा कमेंट अभिषेक बच्चन का था। उन्होंने लिखा, 'मिसेज बी...फोटो क्रेडिट देना कैसा रहेगा?'

विज्ञापन
Aishwarya Rai Posts First Photo On Instagram With Daughter Aaradhya Bachchan
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं। लॉरिएल की ब्रांड एंबेसडर 12 और 13 मई को फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'फन्ने खान' को लेकर भी व्यस्त हैं। फिल्म में वह अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed