सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal will give 18 months to Mahavatar Shoot will start In January 2027 after Love and war

'लव एंड वॉर' के बाद विक्की कौशल 'महावतार' को देंगे 18 महीने, करेंगे ये तैयारियां; कब शुरू होगी शूटिंग?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 30 Apr 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Vicky Kaushal: विक्की कौशल अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म 'महावतार' के लिए तैयारी करेंगे। आइए जानते हैं इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी?

Vicky Kaushal will give 18 months to Mahavatar Shoot will start In January 2027 after Love and war
महावतार, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

विक्की कौशल अभी संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके तुरंत बाद, वह अपने करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक की तैयारी में जुट जाएंगे। एक्टर अमर कौशिक की पौराणिक फिल्म 'महावतार' की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि 'लव एंड वॉर' की शूटिंग पूरी करने के तुरंत बाद, जून 2026 से विक्की कौशल इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।

Trending Videos

'महावतार' को विक्की देंगे 18 महीने
पिंकविला के अनुसार, विक्की ने कथित तौर पर इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 18 महीने का समय अलग रखा है। विक्की ने छह महीने के एक सख्त ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए हामी भरी है। इसमें फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और खास तौर पर इस फिल्म के लिए डिजाइन की गई एक्टिंग वर्कशॉप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal will give 18 months to Mahavatar Shoot will start In January 2027 after Love and war
इन दिनों रात में हो रही है फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
कब से कब तक चलेगी शूटिंग?
बताया जाता है कि तैयारी में किरदार के मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक पहलुओं को समझना भी शामिल है। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होने वाली है। यह पूरे एक साल तक चलेगी और दिसंबर 2027 में पूरी होगी। इस दौरान विक्की ने फैसला किया है कि वह अपना पूरा ध्यान सिर्फ 'महावतार' पर देंगे और किरदार में एकरूपता बनाए रखने के लिए कोई दूसरा प्रोफेशनल काम नहीं करेंगे।

Aakhri Sawal: सेंसर बोर्ड के पचड़े में फंसी 'आखिरी सवाल'! क्या पोस्टपोन हुआ फिल्म का ट्रेलर? जानें पूरा मामला

कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं लेंगे विक्की
खबरों के मुताबिक विक्की 'महावतार' को अपने जीवन का एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट मान रहे हैं। वह इसमें पूरी तरह से डूब जाना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने जान-बूझकर फैसला किया है कि शूटिंग के दौरान वह कोई दूसरा काम नहीं करेंगे।

Vicky Kaushal will give 18 months to Mahavatar Shoot will start In January 2027 after Love and war
विक्की कौशल - फोटो : instagram
कब हुई थी फिल्म की घोषणा?
साल 2024 में, विक्की कौशल ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी और 'महावतार' का पहला लुक शेयर किया था। इसे दर्शकों ने पसंद किया था। इस लुक को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था, 'दिनेश विजान धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को पर्दे पर ला रहे हैं! अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म महावतार में विक्की कौशल 'चिरंजीवी परशुराम' का किरदार निभा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed