सब्सक्राइब करें

बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मनाई शादी की 10वीं सालगिरह, लिखा- 'मैं और देवी दुनिया की सबसे...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 30 Apr 2026 10:02 AM IST
सार

Bipasha Basu Karan Singh Grover 10th Marriage Anniversary: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को आज पूरे 10 साल हो गए हैं। अपनी शादी की सालगिरह पर बिपाशा ने पति को मंकीवर्सरी की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
Bipasha Basu Wishes Husband Karan Singh Grover 10th Happy marriage anniversary
बिपाशा बसु और करण - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के 10 साल पूरे होने पर कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह के अलावा बेटी देवी को लेकर एक खूबसूरत नोट भी लिखा है।

Trending Videos
Bipasha Basu Wishes Husband Karan Singh Grover 10th Happy marriage anniversary
बिपाशा बसु और करण - फोटो : इंस्टाग्राम

बिपाशा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
आज 30 अप्रैल 2026 को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी की 10वीं सालगिरह है। इस खास अवसर पर बिपाशा ने अपनी कई रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा, करण और उनकी बेटी देवी बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu Wishes Husband Karan Singh Grover 10th Happy marriage anniversary
बिपाशा बसु और करण - फोटो : इंस्टाग्राम

बिपाशा का पोस्ट
बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ अपनी कई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इन प्यारी और खूबसूरत तस्वीरों के साथ बिपाशा ने पति करण की तारीफ में लिखा कि करण सबसे प्यारे पति हैं और वह अपनी बेटी देवी के साथ दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़कियां हैं। उन्होंने अपनी शादी के 10 साल के सफर की कई यादें साझा कीं। इन तस्वीरों में शादी का दिन, छुट्टियों के पल और बेटी देवी के जन्म के बाद के खुशी भरे लम्हे शामिल हैं।

Bipasha Basu Wishes Husband Karan Singh Grover 10th Happy marriage anniversary
बिपाशा बसु और करण - फोटो : इंस्टाग्राम

बिपाशा ने की करण की तारीफ
बिपाशा ने करण को लेकर लिखा, 'सबसे प्यारे इंसान के साथ 10 साल का आनंद। भगवान जानते थे कि मुझे सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत थी। मेरा जीवन प्यार और सादगी से भरा है। छोटे-छोटे पल और छोटी-छोटी खुशियां। आप हर दिन हमारे जीवन को इन खुशियों से भर देते हैं। हमारे साथ होने के लिए धन्यवाद।' बिपाशा ने आगे लिखा, 'मैं और देवी दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़कियां हैं। 10वीं एनिवर्सरी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


विज्ञापन
Bipasha Basu Wishes Husband Karan Singh Grover 10th Happy marriage anniversary
बिपाशा बसु और करण - फोटो : इंस्टाग्राम

कब हुई थी बिपाशा और करण की मुलाकात
बिपाशा और करण की मुलाकात 2014 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहली नजर में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दो साल डेटिंग करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को उन्होंने शादी कर ली। साल 2022 में अपनी पहली बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का जन्म हुआ।

बिपाशा बसु 47 साल की हैं। उन्होंने साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'जिस्म', 'नो एंट्री', 'धूम 2', 'रेस', 'फिर हेरा फेरी' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। वहीं करण सिंह ग्रोवर टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' और 'कुबूल है' से मशहूर हुए। उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है।


यह भी पढ़ें: बेटी मालती के पालन-पोषण को लेकर प्रियंका चोपड़ा की राय, बोलीं- 'मैं अपनी परंपराओं को लेकर कोशिश...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed