फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट, ‘माइकल’ और बाकी फिल्मों के लिए कैसा रहा बुधवार; जानें कलेक्शन

Thu, 30 Apr 2026 07:46 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 30 Apr 2026 07:46 AM IST
सार

Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हर दिन फिल्मों के लिए किसी अग्निनपरीक्षा से कम नहीं होता है। बुधवार को अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के अलावा बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? जानिए। 

विज्ञापन
Bhooth Bangla Day 13 To Michael Hollywood Movie To Dhurandhar 2 Box office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, बुधवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ और बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ के अलावा बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

Bhooth Bangla Day 13 To Michael Hollywood Movie To Dhurandhar 2 Box office Collection
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

‘भूत बंगला’ ने 13वें दिन कितना कलेक्शन किया? 

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी बुधवार को 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने 12वें दिन 4.35 करोड़ रुपये कमाए थे, इस तरह देखा जाए तो बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट है। ‘भूत बंगला’ की कुल कमाई भी अब तक 124.50 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

Bhooth Bangla Day 13 To Michael Hollywood Movie To Dhurandhar 2 Box office Collection
'गिन्नी वेड्स सनी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ हुई पस्त 

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने भी छठे दिन 9 लाख रुपये कमाए, वहीं पांचवें दिन इसने 10 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.52  करोड़ रुपये है। यह फिल्म ओपनिंग डे से ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhooth Bangla Day 13 To Michael Hollywood Movie To Dhurandhar 2 Box office Collection
धुरंधर 2 का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ का जादू बरकरार 

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 42वें दिन 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि 41वें दिन इस फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,133.94 करोड़ रुपये है। यह फिल्म एक महीने बाद भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर रही है।

साउथ इंडियन फिल्म ‘डकैत’ की कमाई कुछ दिनों में ही लाखों में सिमट गई है। इस फिल्म ने 20वें दिन 23 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 35.89 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Bhooth Bangla Day 13 To Michael Hollywood Movie To Dhurandhar 2 Box office Collection
फिल्म 'माइकल जैक्सन' - फोटो : सोशल मीडिया

‘माइकल’ को मिला भारतीय दर्शकों का प्यार
हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। यह मशहूर डांसर, सिंगर माइकल जैक्सन की बायोपिक है। इस फिल्म ने छठे दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन इसने 2.40 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे। फिल्म की कुल कमाई भी 23.45 करोड़ रुपये हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed