{"_id":"69f16e6c05914626500ec432","slug":"bhooth-bangla-day-12-to-hollywood-movie-michael-to-ginny-weds-sunny-2-and-dhurandhar-2-collection-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को बढ़ी ‘भूत बंगला’ की कमाई, ‘माइकल’ क्या बॉक्स ऑफिस पर टिक सकी; जानें बाकी फिल्माें का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मंगलवार को बढ़ी ‘भूत बंगला’ की कमाई, ‘माइकल’ क्या बॉक्स ऑफिस पर टिक सकी; जानें बाकी फिल्माें का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Wed, 29 Apr 2026 08:06 AM IST
सार
Box office Collection: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के अलावा कई बॉलीवुड और साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ भी दमखम दिखा रही है। जानिए, मंगलवार को इन फिल्मों का कितना कलेक्शन रहा?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म ‘भूत बंगला’ की कमाई में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। इस फिल्म ने मंगलवार को अपनी कमाई में इजाफा किया है। क्या बाकी फिल्में भी ऐसा कर पाईं। जानिए, मंगलवार को इन फिल्मों का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कितना रहा है।
2 of 5
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘भूत बंगला’ ने 12वें दिन कितना कमाया?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने 11वें दिन 3.65 रुपये की कमाई की थी। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 121.40 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है, वीकएंड तक इस आंकड़े को शायद यह फिल्म छू ले।
3 of 5
'गिन्नी वेड्स सनी 2' का एक सीन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की लाखों में सिमटी कमाई
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने भी पांचवें दिन 10 लाख रुपये कमाए, वहीं चौथे दिन 13 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.43 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का कलेक्शन चंद दिनों में ही लाखों रुपये में सिमट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'धुरंधर 2' फिल्म का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ का क्या रहा हाल?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 41 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने मंगलवार को 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी 1,132.99 करोड़ रुपये हो चुका है।
साउथ इंडियन फिल्म ‘डकैत’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इसकी कमाई भी लाखों में रह गई है। फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है। रिलीज के 19वें दिन इस फिल्म ने 24 लाख रुपये ही कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 35.68 करोड़ रुपये है। यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'माइकल जैक्सन'
- फोटो : सोशल मीडिया
माइकल के लिए कैसा रहा मंगलवार?
शुक्रवार को एक हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ रिलीज हुई। यह मशहूर डांसर, सिंगर माइकल जैक्सन की बायोपिक है। इस फिल्म ने पांचवें दिन 2.40 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। फिल्म की कुल कमाई भी 21.15 करोड़ रुपये हो चुकी है। भारतीय फिल्मों के बीच भी यह हॉलीवुड फिल्म अपने लिए जगह बनाने में कामयाब रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।