{"_id":"69f01c3c9a18f85dd4064d9f","slug":"bhooth-bangla-day-11-to-ginny-weds-sunny-2-and-dhurandhar-2-box-office-collection-how-much-earn-in-monday-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ को मिले कितने नंबर? ‘माइकल’ पास हुई या फेल; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ को मिले कितने नंबर? ‘माइकल’ पास हुई या फेल; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:03 AM IST
सार
Box office Collection: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के अलावा कई फिल्में सिनेमाघरों में मौजूद हैं। जानिए, मंडे टेस्ट में इनका क्या हाल रहा? कितना कलेक्शन इन फिल्मों ने किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी ‘धुरंधर 2’ करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। वहीं ‘भूत बंगला’, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जैसी फिल्में भी कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। इनके अलावा साउथ फिल्म ‘डकैत’ और हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने सोमवार को कितनी कमाई की है, जानिए?
2 of 5
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘भूत बंगला’ ने 11 दिन की कितनी कमाई?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी सोमवार को 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने दसवें दिन 12.50 रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कमाई भी अब तक 117.05 करोड़ रुपये हो चुकी है।
3 of 5
'गिन्नी वेड्स सनी 2'
- फोटो : X
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का खेल हुआ खत्म
हाल ही में एक फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने चौथे दिन 13 लाख रुपये कमाए, वहीं तीसरे दिन 38 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.33 करोड़ रुपये है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई, इसका कलेक्शन चंद दिनों में ही लाखों में सिमट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ का क्या रहा हाल?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 40 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने सोमवार को 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी 1,131.64 करोड़ रुपये हो चुका है।
इसके अलावा साउथ इंडियन फिल्म ‘डकैत’ की कमाई लाखों में सिमट गई है। रिलीज के 18वें दिन इस फिल्म ने 24 लाख रुपये ही कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 35.48 करोड़ रुपये है। यह फिल्म इतने दिन बाद भी 50 करोड़ क्लब में भी शामिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'माइकल'
- फोटो : सोशल मीडिया
'माइकल' के लिए कैसा रहा सोमवार?
शुक्रवार को एक हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। फिल्म की कुल कमाई भी 18.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म माइकल जैक्सन की बायोपिक है, इसका क्रेज भारतीय दर्शकों में भी देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।