फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40वें दिन टूटी 'धुरंधर 2' की कमर? लाखों में सिमटी कमाई; 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने में छूटने लगा पसीना

Mon, 27 Apr 2026 10:30 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 27 Apr 2026 10:30 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Collection: 40वें दिन 'धुरंधर 2' की कमाई में गिरावट आई है। आज इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। टोटल कलेक्शन के मामले में इसने अपना रिकॉर्ड बनाए रखा है।

विज्ञापन
dhurandhar 2 box office collection day 40 total earning on monday
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला

स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन पूरे कर लिए हैं। अब भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इसके सामने सिनेमाघरों में 'भूत बंगला', 'माइकल' और 'डकैत' जैसी फिल्में लगी हुई हैं। इसके बावजूद यह ठीक-ठाक कमाई कर रही है। आइए जानते हैं सोमवार को इसने कितना कलेक्शन किया है।

dhurandhar 2 box office collection day 40 total earning on monday
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का सोमवार का कलेक्शन
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। छठे सोमवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 72 लाख रुपये की कमाई की है। रविवार को इसने 3.40 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1131.31 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

भरत कपूर का हुआ निधन, 80 की उम्र में ली अंतिम सांस; मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

dhurandhar 2 box office collection day 40 total earning on monday
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' ने कमाई से चौंकाया
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सबको हैरान किया है।
  • ओपनिंग डे पर 'धुरंधर 2' ने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • पहले हफ्ते में इसने कुल 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे वीक में इसने 263.65 करोड़ रुपये जुटाए थे। 
  • तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 110.60 करोड़ रुपये रही थी।
  • चौथे हफ्ते इसने 54.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • पांचवें वीक में इसने 19.52 करोड़ रुपये बटोरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
dhurandhar 2 box office collection day 40 total earning on monday
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड इसने 1831.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' को धूल चटा दी है। अब यह फिल्म 'दंगल' के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रही है। 'दंगल' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 2070 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
dhurandhar 2 box office collection day 40 total earning on monday
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' से ज्यादा मिला प्यार
रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'धुरंधर 2' को लोगों ने पहले पार्ट 'धुरंधर' से भी ज्यादा प्यार दिया है। महीनेभर बाद भी इसका दबदबा कायम है। इसके निर्देशक, लेखक और निर्माता आदित्य धर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed