{"_id":"572c73b84f1c1b6a785cd631","slug":"aishwarya-rai-randeep-hooda-richa-pay-tribute-to-sarabjit-singh-on-his-third-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू
Fri, 06 May 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 May 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
22 साल तक पाकिस्तान की जेल में यातनाएं सहने के बाद जिंदगी की जंग हारने वाले सरबजीत को पुण्यतिथि पर याद कर उनकी बहन और बेटियां खूब रोईं। इस मौके पर मौजूद ऐश्वर्या और रिचा चड्ढा भी अपने आंसू ना रोक सकीं। कार्यक्रम का नजारा ऐसा बन गया कि सबकी आंखें ही भर आई। तस्वीरों को देख आपकी भी आंखों में आंसू आ जाएंगे।
बहन-बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू
2 of 7
- फोटो : solaris
तीन साल पहले पंजाब के सरबजीत ने लाहौर की जेल में दम तोड़ दिया था। साथी कैदियों ने उसको मार डाला था। सरबजीत की जिंदगी और उसकी बहन दलबीर कौर के उसकी रिहाई के लिए किए गए प्रयासों पर ओमांग कुमार फिल्म बना रहे हैं। 'सरबजीत' नाम से बन रही ये फिल्म 20 मई को रिलीज होने जा रही है। सरबजीत की तीसरी बरसी (4 मई) पर मुंबई में सरबजीत का परिवार और फिल्म के कलाकार उनको श्रद्धांजलि देने जुटे। इस दौरान जब बहन और बेटियों ने सरबजीत की जवानी की बातों को याद किया तो हर कोई रो पड़ा।
बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू
3 of 7
- फोटो : solaris
ऐश्वर्या ने फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभाया है। सरबजीत की बातों पर वो लगातार अपने आंसू रोकने की कोशिश करती रहीं और लगातार उनकी आंखों से आंसू टपकते रहे। वो अपने आंसू रोक भी लेतीं लेकिन जिस वक्त सरबजीत की पत्नी और बेटी फूटकर रोईं हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू
4 of 7
- फोटो : solaris
सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने इस दौरान कई बातें बताईं। सरबजीत की बीवी सुखप्रीत कौर और बेटी पूनम की सिसकियों ने रुकने का नाम नहीं लिया। सबसे ज्यादा गमजदा माहौल तब हो गया जब दलबीर ने रणदीप को गले लगा उससे एक वादा मांग लिया।
विज्ञापन
बहन और बेटियों ने किया सरबजीत को याद, ऐश, रिचा भी नहीं रोक सकीं आंसू
5 of 7
- फोटो : solaris
इस दौरान रिचा चड्ढा लगातार सुखप्रीत को समझाती रहीं लेकिन खुद अपने आप को ही वो नहीं संभाल पाईं। दलबीर ने जब रणदीप से कहा कि वो उसको सरबजीत जैसा ही लगता है और उससे वादा करे कि अर्थी को कंधा जरूर देगा, तो माहौल में सन्नाटा पसर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।