शादियों के इस सीजन में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शादी करने जा रहे हैं। इसमें पहला नाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का है। दोनों इस साल 14-15 नवंबर को शादी करेंगे। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सात फेरे लेंगी, हालांकि प्रियंका की शादी की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन जिस तरह से न्यूयॉर्क में वो शादी से पहले तमाम रस्में निभा रही हैं, माना जा रहा है अगले महीने प्रियंका भी शादी कर लेंगी। वहीं दूसरी ओर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की भी शादी होने जा रही है। ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद से होगी। ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को होगी। शाही शादियों की लिस्ट के बाद चलिए बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ शादियां जिन पर पानी की तरह पैसा बहाया गया।
बॉलीवुड की ये हैं 5 शाही शादियां, एक ने तो वहां लिए 7 फेरे जहां ओबामा मनाते हैं छुट्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर और आनंद आहूजा
सोनम कपूर ने इसी साल 8 मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी की। सोनम की इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। शादी के बाद दोनों परिवार की सहमति से रिसेप्शन भी मुंबई के लीला होटल में हुआ। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि सोनम भी अपनी शादी इटली में करेंगी लेकिन कपूर परिवार में लंबे समय बाद किसी लड़की की शादी होने वाली थी। ऐसे में उनके परिवार के कुछ सदस्यों की उम्र ज्यादा है जिन्हें इटली तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता। इस वजह से अनिल कपूर ने मुंबई में ही शादी का फैसला किया।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
एक साल डेट करने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी कर ली थी। शादी की सभी रस्में बहुत बड़े स्तर पर की गई थीं। अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की शेरवानी पहनी थी। वहीं ऐश्वर्या ने शादी में गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपये का था।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। सगाई के दौरान राज कुंद्रा ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। उन्होंने शादी में करीब 50 लाख का लहंगा पहना था। राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। खबरों के मुताबिक, इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने इटली में उस जगह शादी की जहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का परिवार मई 2017 में हॉलिडे मनाया था। इटली के टसकनी शहर में पहाड़ी इलाके के बीचों-बीच बोर्गो फिनोशीटो रिजॉर्ट में उन्होंने भारतीय परंपरा से शादी की। दोनों ने केवल करीबी लोगों को ही शादी में आमंत्रित किया था। इस दौरान बॉलीवुड से कोई सेलिब्रिटी नहीं पहुंचा।