सोशल मीडिया का दौर है ऐसे में किसी दूर बैठे शख्स के साथ भी कोई कनेक्शन जुड़ जाए तो चंद मिनटों में पता चल जाता है। दरअसल, ऐश्वर्या राय की हमशक्ल की तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। केवल ऐश्वर्या राय ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिनके हमशक्ल पहले भी सामने आ चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन 5 एक्टर्स के 'कार्बन कॉपी' को देख फैंस भी चकरा गए, सलमान का हमशक्ल तो पाकिस्तान में हुआ था स्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या की ये हमशक्ल उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत हैं। खास बात ये है कि ऐश की तरह उनकी हमशक्ल की आंखें भी नीली हैं। ऐश्वर्या की इस हमशक्ल का नाम महलाघा जबेरी (Mahlagha Jaberi) है। महलाघा एक ईरानी मॉडल हैं। महलाघा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। खबरों की मानें तो कई बार हुए सर्वे में मेहलाघा को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया जा चुका है।
सलमान खान के चाहने वाले देश में तो करोड़ों की संख्या में हैं लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उनके चाहने वाले कम नहीं हैं। उनके प्रति दीवानगी का आलम ये है कि पाकिस्तान में जब सलमान की फिल्में रिलीज होती हैं तो सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ती है। पाकिस्तान में सलमान के एक फैन ने बिल्कुल उन्हीं की तरह लुक अपनाया हुआ है। सलमान की तरह चश्मा, हेयर स्टाइल और ब्रेसलेट पहने हुए ये शख्स हूबहू उन्हीं की तरह दिखता है। ये शख्स कराची के फेमस बॉल्टन मार्केट की पार्किंग में बाइक स्टैंड करते हुए नजर आ रहा है।
Watch: Salman Khan's lookalike spotted in Karachi.@SherySyed_ @khalid_pk pic.twitter.com/xyqUuNiBfN
अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असली अनुष्का हैं कौन? फैंस को बता दें कि अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया के नैन नक्श हू-ब-हू अनुष्का शर्मा जैसे हैं। दोनों के बालों का रंग दोनों की असलियत को बयां करता है।
पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस जाले सरहदी (Zhalay Sarhadi) को देख एक बारगी तो लगता है प्रियंका चोपड़ा ही हैं। जाले सरहदी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जाले खुद भी मानती हैं कि उन्हें कई लोगों ने कहा है कि वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती हैं।