{"_id":"5c66afb6bdec2225060d85d2","slug":"ajay-devgan-gave-1-crore-rupees-in-kapil-sharma-show-while-promoting-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा के शो में पहुंचे अजय देवगन, फिल्म प्रमोशन के दौरान दिए 1 करोड़ रुपये!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा के शो में पहुंचे अजय देवगन, फिल्म प्रमोशन के दौरान दिए 1 करोड़ रुपये!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 15 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
Link Copied
इन दिनों भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपने शो द कपिल शर्मा शो के जरिए फॉर्म में लौट रहे हैं। गौरतलब है कि शो बीते साल 28 दिसंबर को नये सिरे से शुरू हुआ था। ऐसे में शो में अजय देवगन भी अपनी अपकमिंग फिल्म टोटल धमाल के प्रमोशन लिए पहुंचे थे। शो में उनके साथ डायरेक्टर इंद्र कुमार और रितेश देशमुख के अलावा बाकी स्टार भी मौजूद थे। इस दौरान अजय ने शो में एक करोड़ रुपये लुटा दिए..आइए जानते हैं क्यों...
Trending Videos
2 of 5
bollywood
इस बार शो में बड़े बदलाव किए गये हैं। मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक इस बार शो का हिस्सा बने हैं। शो में उनका रोल 'लेडी सपना' का है। दर्शकों को कृष्णा का ये अवतार बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि शो की थीम के मुताबिक, 'लेडी सपना' शो में कुछ ना कुछ जरूर बेचती हैं। ऐसे में उन्होंने टोटल धमाल की टीम के साथ भी डील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
bollywood
बता दें कि शो में लेडी सपना ने अजय देवगन को कुछ शॉल दिखाई साथ ही और उनका दाम भी बताया था। अजय को लेडी सपना द्वारा दिखाई गई सभी शॉल बेहद पसंद आई। लेकिन सपना लेडी ने एक शॉल की कीमत एक करोड़ रुपये बताई। मगर अजय ने भी तेजी दिखाते हुए सपना को एक करोड़ रुपये का बैग थमा दिया। सोचने वाली बात यह है कि क्या वाकई इस बैग में एक करोड़ रुपये हैं यो तो एपिसोड के आने के बाद ही पता चलेगा।
4 of 5
bollywood
गौरतलब है कि फिल्म की बाकी की स्टारकास्ट में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पहले ही शो में फिल्म की प्रमोशन कर चुके हैं। फिल्मी परदे पर 18 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। बता दें कि फिल्म 22 फरवरी अगले शुक्रवार को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
Ajay Devgan
- फोटो : social media
इससे पहले एक्टर हाल ही में मीडिया से मुखातिब हुए थे, इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या कॉमेडी करने के लिए दिमाग की जरूरत पड़ती है..? इस बात का जवाब देते हुए अजय देवगन ने कहा था- 'कॉमेडी करना बुद्धिहीन काम नहीं बल्कि सबसे कठिन काम यही है।' अपनी बात को विस्तार में बताते हुए उन्होंने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का उदाहरण भी दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।