शादी के बाद काजोल को बहुत कम फिल्मों में देखा गया। आखिरी बार वह एक्टर धनुष के साथ फिल्म 'वीआईपी-2' में नजर आई थी। अब काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं।
काजोल के फैंस के लिए खुशखबरी, 8 साल बाद फिर से बनेंगी 'सिंगल मदर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म का नाम 'ईला' होगा। फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार करने जा रहे हैं। यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले बेटा कागड़ो पर आधारित है। इस फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर का किरदार निभाएंगी।
I woke up like this #eelathefilm. @ajaydevgn @ADFfilms #PradeepSarkar pic.twitter.com/Q0EbjJvCA0
फिल्म की कहानी मां और बेटे के बीच के रिश्ते की है जो दिल को छू लेने वाली होगी। प्रदीप सरकार फिल्म के डायलॉग्स पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 'परिणीता' से बिल्कुल अलग होगी। बता दें कि प्रदीप सरकार ने 'परिणीता' का निर्देशन किया था।
इससे पहले काजोल धनुष के साथ फिल्म ‘वीआईपी 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जीत का परचम तो लहरा नहीं पाई लेकिन फिल्म में काजोल के अभिनय की काफी सराहना हुई।
प्रदीप सरकार ने आगे कहा कि इस रोल के लिए काजोल बिल्कुल परफेक्ट हैं। काजोल का चार्म और उनकी एक्टिंग को हमने कई बार देखा भी है। इससे पहले काजोल फिल्म 2010 में आई 'वी आर फैमिली' में सिंगल मदर का किरदार निभाया था।