{"_id":"5dc3bbca8ebc3e5b6c69cd73","slug":"ajay-devgn-along-with-producer-vinay-sinha-daughter-making-film-based-on-ramsay-brothers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन दिखाएंगे रामसे ब्रदर्स की अनसुनी कहानियां, फ्लॉप फिल्म के हिट सीन ने बदल दी थी किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन दिखाएंगे रामसे ब्रदर्स की अनसुनी कहानियां, फ्लॉप फिल्म के हिट सीन ने बदल दी थी किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पृथ्वीराज कपूर के फिल्म एक नन्हीं मुन्नी लड़की थी में शैतान का मुखौटा पहनकर डराने के सीन से प्रेरणा पाकर 1972 में हिंदी सिनेमा की सुपरहिट हॉरर फिल्म दो गज जमीन के नीचे बनाने वाले फिल्म निर्माता फतेहचंद रामसे की खुद की कहानी अब बड़े परदे पर उतरने जा रही है। मशहूर अभिनेता अजय देवगन और चर्चित फिल्म अंदाज अपना अपना के निर्माता विनय सिन्हा की बेटी प्रीति ने रामसे ब्रदर्स पर फिल्म बनाने का फैसला किया है। फतेहचंद रामसे अपने सात बेटों के साथ बंबई आए थे और इन सात बेटों ने रामसे ब्रदर्स के नाम से हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों का एक नया इतिहास लिख दिया।
2 of 5
Veerana and Band Darwaza
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
हिंदी सिनेमा में वीराना, पुराना मंदिर, पुरानी हवेली जैसी फिल्में हॉरर सिनेमा की कल्ट फिल्में मानी जाती हैं। दो गज जमीन के नीचे इन फिल्मों की शुरुआत हुई। फतेहचंद रामसे तब की बंबई में ग्रांट रोड स्टेशन के करीब बिजली की दुकान चलाया करते थे और दो गज जमीन के नीचे बनाने से पहले उन्होंने शहीद ए आजम भगत सिंह, रुस्तम सोहराब और एक नन्ही मुन्नी लड़की थी जैसी फिल्में बनाई। ये तीनों फिल्में फ्लॉप रहीं।
3 of 5
Do Gaz Zameen Ke Neeche
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
एक नन्ही मुन्नी लड़की थी तो फ्लॉप हो गई लेकिन इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर का मुखौटा पहनकर मुमताज को डराने का सीन सुपरहिट रहा। लोगों में इस सीन को लेकर आकर्षण को देख रामसे सीनियर ने दो गज जमीन के नीचे बनाने का फैसला किया। फिल्म की रिलीज से पहले इसका एक आधे घंटे का रेडियो शो विविध भारती पर प्रसारित किया गया। इस रेडियो शो ने फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन देश के सारे सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लगवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फतेहचंद रामसे के सातों बेटों कुमार रामसे, केशू रामसे, तुलसी रामसे, करन रामसे, श्याम रामसे, गंगू रामसे और अर्जुन रामसे ने अपने पिता की हॉरर फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाया। रामसे ब्रदर्स ने ही भारतीय टेलीविजन का पहला हॉरर शो भी जी नेटवर्क के लिए बनाया। अजय देवगन और प्रीति सिन्हा ने रामसे ब्रदर्स की बायोपिक का नाम रखा है ‘द रामसे बायोपिक’। फिल्म को रितेश शाह ने लिखा है।
विज्ञापन
5 of 5
Priti Sinha
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इस बारे में प्रीति सिन्हा कहती हैं, “रामसे परिवार की तीन पीढ़ियों ने भारत में हॉरर सिनेमा का सफल साम्राज्य स्थापित किया है। मैं और अजय इस बात को लेकर गौरान्वित महसूस कर रहे हैं कि हम इस परिवार के जुनून, मेहनत और शानदार कामयाबी को परदे पर उतारने जा रहा हैं। रामसे परिवार को हम धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हम पर भरोसा किया और ये बायोपिक बनाने का अधिकार हमें दिया।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।