{"_id":"61a4cacfa56f7f5e68627de5","slug":"ajay-devgn-announces-his-new-film-runway-34-with-amitabh-bachchan-and-rakulpreet-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Release: अजय देवगन की नई फिल्म का पोस्टर आया सामने, अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी 'रनवे 34'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Release: अजय देवगन की नई फिल्म का पोस्टर आया सामने, अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी 'रनवे 34'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 29 Nov 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रनवे 34
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल में ही अजय देवगन ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि अब वो अगले 30 वर्षों की तैयारी कर रहे हैं। 'फूल और कांटे' से लेकर 'भुज' तक का सफर तय करने के बाद अब अजय ने अपनी नई फिल्म का भी एलान कर दिया है। इसका पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म का नाम भी डिसक्लोज किया है।
2 of 5
रनवे 34
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने बताया है कि उनकी अगली फिल्म का नाम 'रनवे 34' है। इसमें अजय के साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाले हैं। पोस्टर शेयर करते हुए अजय ने बताया कि फिल्म 'मेडे' का नाम बदलकर रनवे 34 कर दिया गया है।
3 of 5
रनवे 34
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बारे में बताते हुए अजय ने लिखा कि 'मेडे अब रनवे 34 हो चुकी है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म है। यह मेरे लिए कई कारणों से खास है। रनवे34, 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। जैसा आपसे वादा किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन ही कर रहे हैं। अजय देवगन इससे पहले 'यू, मी और हम' और 'शिवाय' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल नहीं मचा पाई थीं, लेकिन दर्शकों को कहानी जरूर पसंद आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले अजय देवगन की फिल्म ' भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी थे। अच्छा प्लॉट और बेहतरीन कहानी होने के बावजूद फिल्म बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।