{"_id":"60b4b9a780a4081d7b27511d","slug":"ajay-devgn-buys-60-crore-rs-bunglow-in-juhu-started-renovation-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नया आशियाना: अमिताभ के पड़ोसी बने अजय देवगन, 60 करोड़ रुपये देकर खरीदा आलीशान बंगला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नया आशियाना: अमिताभ के पड़ोसी बने अजय देवगन, 60 करोड़ रुपये देकर खरीदा आलीशान बंगला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 31 May 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सितारे इन दिनों नई प्रॉपर्टी और आलीशान घर खरीदने को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। हाल ही में बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने भी एक बंगला खरीदा है। इस बंगले की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि अजय देवगन का ये बंगला उसी लेन में हैं जहां उनका पिछला बंगला शक्ति है। अजय और काजोल का नया आशियाना कापोले को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में हैं। गौरतलब है कि फिल्मी सितारे इन दिनों प्रॉपर्टी इंवेस्टमेंट मे जुट गए हैं।
बॉलीवुड के सिंघम ने खरीदा नया बंगला
अजय देवगन से पहले हाल ही में अमिताभ बच्चन, सनी लियोनी, अर्जुन कपूर, आनंद एल राय भी नया घर खरीद चुके हैं।अजय देवगन के प्रवक्ता ने भी अभिनेता की तरफ से बंगला खरीदने की पुष्टि कर दी है। हालांकि बंगले की कीमत का खुलासा अभिनेता के प्रवक्ता ने नहीं किया है बल्कि रियल स्टेट सूत्रों ने इस कीमत का दावा किया है। खबरों के मुताबिक तो इस बंगले की मुताबिक की कीमत 65-70 करोड़ के आस पास थी, लेकिन महामारी के चलते रेट से मिले डिस्काउंट से ये बंगला खरीदा गया है।
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल 26 अगस्त 2020 को महाराष्ट्र सरकार ने घरों पर स्टांप शुल्क को 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी करने का फैसला किया था ताकि रियल एस्टेट को सपोर्ट मिल सके। ये छूट 31 दिसंबर 2020 तक दी गई थी।1 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2021 तक इसे बढ़ाकर फिर 3 फीसदी कर दिया गया था। हालांकि बाद में सरकार ने फैसला किया कि 31 मार्च के बाद भी स्टांप शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 590 स्कावयर फीट में फैला ये बंंगला पहले पुष्पा वालिया के नाम पर था। इसके बाद 7 मई को विरेंद्र देवगन और विशाल देवन(अजय देवगन का असली नाम) के नाम सौंप दिया गया। अब अजय और काजोल को ये डील पहले की तुलना में सस्ते में मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अजय देवगन और काजोल पिछले करीब एक साल से मुंबई में अपने लिए एक और नया घर तलाश रहे थे। पिछले साल दिसंबर में बंगले पर बातचीत शुरू की गई। वहीं 7 मई को ये बंगला अभिनेता के नाम पर सौंप दिया गया। ये बंगला जुहू के सबसे पॉश इलाके में हैं। उन्होंने रेनोवेशन का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
अजय-काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस बंगले के साथ ही वो बॉलीवुड के दूसरे सितारों के पड़ोसी बन गए हैं। इसके आस पास ही ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और अक्षय कुमार सहित कई सेलेब्स का घर है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन बहुत जल्द फिल्म 'आरआरआर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।