अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम' (Singham) को रिलीज हुए 8 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में अजय देवगन ने बाजीराव सिंघम का किरदार निभाया था जिसकी बहादुरी और एक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। कहा जाता है कि जिस फिल्म में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हो तो उसमें एक्शन की भरमार होना तो लाजमी है। ऐसे में जब रोहित को अजय देवगन जैसे मास्टर हीरो का साथ मिला तो फिल्म जबरदस्त हिट रही। आज के Then and Now कॉलम में हम आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि 8 साल में 'सिंघम' की स्टारकास्ट बदली की नहीं और अगर बदली तो कितनी बदली।
Then and Now: 8 साल में कितनी बदली 'सिंघम' स्टारकास्ट, तस्वीरें देखकर नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजीराव सिंघम- अजय देवगन
अब जरा अजय देवगन के 'सिंघम' और अब के लुक को देखिए। इस फिल्म में अजय देवगन ने बहादुर पुलिस वाले का रोल निभाया था। उनका लुक और एक्टिंग जितनी दमदार थी उतना ही वह आज भी हैं।
काव्य भोसले- काजल अग्रवाल
सिंघम फिल्म में काजल अग्रवाल ने काव्य भोसले का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि बाजीराव सिंघम काव्य को पसंद करता है। 8 साल में काव्य का रोल निभाने वाली काजल अग्रवाल के लुक में काफी बदलाव आ गया है। फिल्म में वह साधारण से कपड़ों में और लुक में नजर आईं। वहीं अब उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। वह पहले की अपेक्षा ग्लैमरस हो गई हैं।
मेघा कदम( इंस्पेक्टर राकेश कदम की पत्नी)- सोनाली कुलकर्णी
सिंघम में सोनाली कुलकर्णी ने मेघा कदम का रोल निभाया है। फिल्म में वह ज्यादातर सिंपल साड़ी में नजर आई। इन 8 साल में सोनाली के लुक में भी काफी बदलाव आ गया है। असल जिंदगी में वह काफी ग्लैमरस हैं। जो कि इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है।
जयकांत शिरके- प्रकाश राज
सिंघम में प्रकाश राज ने जयकांत शिरके का रोल निभाया है। प्रकाश राज ने फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाई है। प्रकाश राज के फिल्म के लुक में और अब में ज्यादा फर्क नहीं आया है।