{"_id":"5aaa04804f1c1bbb758b58ad","slug":"ajay-devgn-jailed-two-times-shared-his-life-journey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन को दो बार हो चुकी है जेल, नाम बदलकर करियर बनाने के लिए क्यों हुए थे मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन को दो बार हो चुकी है जेल, नाम बदलकर करियर बनाने के लिए क्यों हुए थे मजबूर
Fri, 16 Mar 2018 06:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Mar 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'सिंघम' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से दर्शकों की तालियां बटोरने वाले अजय देवगन की 'रेड' कल यानी 16 मार्च रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय के साथ इलियाना डिक्रूज लीड रोल में होंगी। इलियाना और अजय फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं।
2 of 5
अजय देवगन
एक प्रमोशल ईवेंट में अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने अपनी जिंदगी का बड़ा राज खोला। उन्होंने कहा कि वो दो बार जेल जा चुके हैं। अजय ने बताया, 'मैं दो बार जेल जा चुका हूं। मैंने अपने पिता वीरू देवगन की गन चुराई थी। यह गैरकानूनी था।'
3 of 5
अजय देवगन
अजय देवगन ने आगे कहा, 'मुझसे मेरी पहली फिल्म फूल और कांटे जबरदस्ती कराई गई थी। उस समय मेरे जीवन का एक ही मकसद था दोस्तों के साथ घूमना-फिरना और मौज-मस्ती करना।' बता दें अजय देवगन का असली नाम कुछ और ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ajay devgn
अजय का असली नाम विशाल देवगन है। अजय ने बताया, 'मैंने अपना नाम स्क्रीन अपीयरेंस के लिए नहीं बल्कि कन्फ्यूजन दूर करने के लिए बदला था। 1991 में विशाल नाम से तमाम अभिनेता लॉन्च हुए थे। उनमें से एक तो मनोज कुमार साहब का बेटा था। हम में से किसी को तो नाम बदलना था, तो मैंने बदल लिया।'
विज्ञापन
5 of 5
ajay devgn
16 मार्च को रिलीज हो रही 'रेड' में अजय एक इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म एक वास्तविक कहानी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर दमदार है और अजय की डायलॉग डिलीवरी प्रभावित कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।