फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

De De Pyaar De 2: 'दे दे प्यार दे 2' के लिए और लंबा हुआ दर्शकों का इंतजार, अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Thu, 19 Dec 2024 01:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Dec 2024 01:37 PM IST
सार

De De Pyaar De 2 Release Date: फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की नई रिलीज डेट सामने आई है। निर्माताओं ने आज तारीख से पर्दा हटाया है।

विज्ञापन
Ajay Devgn R Madhavan and Rakul Preet Singh Upcoming Movie New Release date Announced
De De Pyaar De 2 - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल आ रहा है। यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होनी थी। मगर, इसकी रिलीज डेट अचानक टल गई। फिर कहा गया कि यह फिल्म सितंबर में आएगी। मगर, आज मेकर्स की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी में पता चला है कि दर्शकों को अभी इस फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी यह फिल्म कब रिलीज होगी? चलिए जानते हैं

Ajay Devgn R Madhavan and Rakul Preet Singh Upcoming Movie New Release date Announced
De De Pyaar De 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इस तारीख को दस्तक देगी फिल्म
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' अब साल 2025 में नवंबर के महीने में रिलीज होगी। लव फिल्म्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें लिखा है, 'फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा कर रहे हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Luv Films (@luv_films)

Ajay Devgn R Madhavan and Rakul Preet Singh Upcoming Movie New Release date Announced
आर. माधवन-शैतान - फोटो : सोशल मीडिया

शैतान के बाद फिर साथ दिखेंगे अजय देवगन-माधवन
'दे दे प्यार दे 2' पहले 1 मई 2025 को रिलीज हो रही थी। लेकिन, अब नवंबर में बाल दिवस के अवसर पर फिल्म आएगी। हंसी-तफरी से लेकर रोमांस और फैमिली ड्रामा तक, इस फिल्म में सभी चीजें मौजूद हैं। फिल्म 'शैतान' के बाद आर माधवन और अजय देवगन को एक बार फिर दर्शक साथ देख सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:
Suriya: 'कंगुवा' की असफलता के बाद एक्टर सूर्य ने अगली फिल्म के लिए कसी कमर, 'वनांगन' के ऑडियो लॉन्च में आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn R Madhavan and Rakul Preet Singh Upcoming Movie New Release date Announced
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @teamajaydevgn

बाल दिवस पर फिल्म रिलीज को लेकर उठे सवाल
फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मेकर्स से सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बाल दिवस पर रोमांटिक फिल्म रिलीज करने का क्या तुक है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतना लंबा इंतजार, बेकार रिलीज डेट है'।

ये खबर भी पढ़ें:
The Raja Saab: प्रभास की चोट के कारण आगे खिसकी 'द राजा साब'? निर्माताओं ने पोस्ट कर दिया जवाब

विज्ञापन
Ajay Devgn R Madhavan and Rakul Preet Singh Upcoming Movie New Release date Announced
रेड 2 - फोटो : एक्स

'रेड 2' की वजह से बदली रिलीज डेट
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज डेट को अजय देवगन की ही फिल्म 'रेड 2' की वजह से आगे खिसकाया गया है। हाल ही में एलान किया गया कि फिल्म 'रेड 2' 1 मई, 2025 को रिलीज होगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के टकराव से बचने के लिए मेकर्स ने 'दे दे प्यार दे 2'  की रिलीज डेट बदल दी।


ये खबर भी पढ़ें:
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने किया सुजैन की पोस्ट पर कमेंट, एक्स वाइफ के बॉयफ्रेंड से कही ये बात

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed