{"_id":"5debddb28ebc3e1bc2469fa3","slug":"ajay-devgn-sanjay-dutt-abhishek-bachchan-at-hindi-zee-tv-serial-talk-show-yaaron-ki-baraat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन से छुपकर पी थी शराब, अजय देवगन ने दिया था साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन से छुपकर पी थी शराब, अजय देवगन ने दिया था साथ
अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर ऐसा कहा जाता है कि स्टार किड्स के बच्चों को सब कुछ आसानी से मिल जाता है। लेकिन जब टीवी शोज में ये स्टारकिड्स अपने किस्से बताते हैं तब पर्दे के पीछे की हकीकत हम सभी को समझ आती है। आज आपको ऐसे ही एक थ्रोबैक किस्से के बारे में बताएंगे जिसके बारे में खुद अजय देवगन, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन ने टीवी शो में खुलासा किया था।
Trending Videos
2 of 5
अजय, अभिषेक और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जीटीवी पर 'यादों की बारात' नाम का एक शो आता था। इस शो के एक एपिसोड में अगस्त 2018 मे अजय देवगन,संजय दत्त और अभिषेक बच्चन पहुंचे थे। इस दौरान उन सभी ने अपनी जिंदगी के कई किस्सों का खुलासा किया। ऐसा ही किस्सा अभिषेक बच्चन ने भी अपनी जिंदगी का साझा किया जब उन्होंने अजय देवगन के साथ छुपकर शराब पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अजय, अभिषेक और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
साजिद खान और रितेश देशमुख के शो यादों की बारात में अभिषेक ने कहा था कि जब मेजर साहब की शूटिंग हो रही थी तो वो भी उस फिल्म में प्रोडक्शन ब्वॉय की तरह ही हिस्सा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में अजय देवगन को एयरपोर्ट लेने से लेकर उनका सारा ख्याल रखने तक का काम उनका था।
4 of 5
अजय, अभिषेक और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक को रोकते हुए अजय देवगन ने आगे किस्सा बताया कि, 'अभिषेक जब मुझे होटल लेकर आया तो उस वक्त दोपहर था। कमरे में सामान रखने के बाद मैं (अजय) ड्रिंक (शराब) के लिए नीचे चला गया, जहां मेरे साथ अभिषेक भी था। मैंने उससे भी पूछा कि क्या वो ड्रिंक लेगा तो अभिषेक ने कहा- नो सर। इसके बाद मैंने उससे नहीं पूछा और अपना ड्रिंक खत्म करके ऊपर होटल चला गया।'
विज्ञापन
5 of 5
अजय, अभिषेक और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय आगे कहते हैं, 'शाम को मैंने फिर अभिषेक से पूछा कि क्या वो ड्रिंक लेगा तो उन्होंने फिर मना कर दिया। लेकिन जब अगले दिन शाम को मैंने अभिषेक से ड्रिंक के लिए पूछा तो अभिषेक कहते हैं- अगर आप पापा को नहीं बताएंगे तो मैं पी लूंगा। इसके बाद अभिषके ने खुद के लिए वोडका ऑर्डर की थी।' अजय के इस किस्से के बाद अभिषेक ने बताया कि चूंकि वो पहली बार प्रोडक्शन का हिस्सा बने थे और अजय के लिए होटल में कमरा बुक करना भूल गए थे। जिसके बाद उन्होंने अजय को अपना कमरा किया था और खुद सड़क पर सोए थे। सड़क पर सोने से वो झुंझला गए थे जिसके बाद उन्होंने अजय के साथ शराब पी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X