{"_id":"67f6431ff71647cfc405e1ca","slug":"ajay-devgn-says-new-people-keep-coming-in-raid-2-netizens-question-why-ileana-d-cruz-replaced-by-vaani-kapoor-2025-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raid 2: 'रेड 2' में इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर क्यों, नेटिजेंस कर रहे सवाल, अजय देवगन बोले- नए लोग को...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raid 2: 'रेड 2' में इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर क्यों, नेटिजेंस कर रहे सवाल, अजय देवगन बोले- नए लोग को...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:24 PM IST
सार
Ileana D Cruz Vs Vaani Kapoor: अजय देवगन की आगामी फिल्म 'रेड 2' में अभिनेत्री के चुनाव को लेकर नेटिजेंस सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार, 'रेड 2' में फिल्म मेकर्स ने इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर को क्यों लिया गया है। नेटिजेंस के इस सवाल पर अजय देवगन ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 में वाणी कपूर को लेकर नेटिजेंस के सवाल
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'रेड 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म से सभी का दमदार लुक सामने आ चुका है। लेकिन नेटिजेंस अब फिल्म में अभिनेत्री को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर को क्यों लिया है।
2 of 5
फिल्म रेड 2 में नजर आएंगे रितेश देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
फिल्म "रेड 2" में अजय देवगन अपना किरदार अमय पटनायक के रूप में फिर से वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार, इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर अजय देवगन की पत्नी के रोल में दिखाई देंगी।
3 of 5
रेड 2 में अजय निभाएंगे अमय पटनायक का किरदार
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
फिल्म का ट्रेलर 8 अप्रैल को रिलीज हुआ, जिसके बाद नेटिजेंस लगातार सोशल मीडिया पर इलियाना की जगह वाणी को लेने की बात पर फिल्म मेकर्स से लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार, उन्होंने इलियाना की जगह वाणी को क्यों लिया है।
"रेड 2" को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और यह 2018 में आई फिल्म "रेड" का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन और सौरभ शुक्ला अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं, जबकि रितेश देशमुख और वाणी कपूर नए कलाकारों के रूप में जुड़े हैं। द इंडियन एक्स्प्रेस की एक खबर के मुताबिक, फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है कि इलियाना की जगह क्यों बदली गई। उनकी और अजय की केमिस्ट्री (रेड) अच्छी थी। कुछ ने कहा कि शायद इलियाना प्रेग्नेंट थीं, इसलिए उन्हें रिप्लेस किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
नेटिजेंस के सवाल का अजय ने दिया जवाब
- फोटो : यूट्यूब
वहीं, अजय देवगन ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि कास्टिंग में बदलाव फिल्मों में आम बात है, जैसे हॉलीवुड में भी कई बार एक ही किरदार को अलग-अलग एक्टर निभाते हैं। वाणी ने भी साफ किया कि इलियाना के साथ कोई ईर्ष्या नहीं है और वे दोनों ऑफ-स्क्रीन अच्छे दोस्त हैं। वाणी ने कहा कि वह इस फिल्म में अपने किरदार को अपने अंदाज में निभाना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।