सब्सक्राइब करें

पिता वीरू देवगन की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अजय देवगन, लिखा- 'मैं आपको महसूस कर सकता हूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 27 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Shares Emotional Post on Father Veeru Devgan First Death Anniversary
अजय देवगन, वीरू देवगन - फोटो : Social Media

वीरू देवगन बॉलीवुड के चर्चित नामों में से एक थे। आज भी दिवंगत वीरू देवगन को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। 27 मई 2019 को वीरू देवगन का 77 साल की उम्र में निधन हो गया था। वीरू देवगन के निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। आज वीरू देवगन की पहली बरसी है। ऐसे में अजय देवगन ने पिता को याद कर भावुक मैसेज लिखा है।

Trending Videos
Ajay Devgn Shares Emotional Post on Father Veeru Devgan First Death Anniversary
ajay devgn, veeru devgn - फोटो : social media

अजय देवगन को बनाने में उनके पिता वीरू देवगन का बहुत बड़ा हाथ था। अजय खुद भी पिता के बेहद करीब थे। पिता की पहली बरसी पर अजय देवगन थोड़े भावुक नजर आए। अजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने पिता को याद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Shares Emotional Post on Father Veeru Devgan First Death Anniversary
Ajay Devgn and Veeru Devgn - फोटो : twitter

अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पिता के साथ कुछ तस्वीरों का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक भावुक कर देने वाला मैसेज भी लिखा है। अजय ने अपने पोस्ट में लिखा, 'प्यारे पिताजी, एक साल हो गया है आपको हमें छोड़कर गए हुए। लेकिन मैं आपको अपने आस पास महसूस कर सकता हूं। शांत, देखभाल करने वाला, सुरक्षात्मक; आप हमेशा हमारे साथ मौजूद रहेंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dear Dad, it’s a year since you left. However, I can feel you beside me—quiet, caring, protective; your presence is forever reassuring 🙏

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

Ajay Devgn Shares Emotional Post on Father Veeru Devgan First Death Anniversary
Veeru Devgn - फोटो : twitter

अजय देवगन के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। गौरतलब है कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर थे। उन्होंने कई फिल्मों में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम किया है। उन्होंने अपना करियर फिल्म रोटी कपड़ा और मकान से शुरू किया था। वहीं साल 1999 में आई फिल्म हिंदुस्तान की कसम से उन्होंने निर्देशन में कदम रखा था।

विज्ञापन
Ajay Devgn Shares Emotional Post on Father Veeru Devgan First Death Anniversary
अजय देवगन - फोटो : Social Media

बात करें अजय देवगन के बारे में तो अजय देवगन लॉकडाउन के समय में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बेटे युग देवगन के साथ मिलकर एक गाना बनाया था। जिसे काफी पसंद भी किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय फिल्म भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया की तैयारी में जुटे हुए हैं।

पढ़ें: 'मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती', इतना लिख प्रेक्षा ने दुनिया को कह दिया अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed