फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की शादी का किस्सा, 'मैं कमरे से निकलकर छत पर गया, वहां शादी की और बेडरूम में आ गया'

Fri, 16 Mar 2018 06:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
ajay devgn Shares Hilarious Details About Their Wedding
अजय देवगन

अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेड' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के एक प्रमोशनल ईवेंट में अजय ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने राज मीडिया से शेयर किए। अजय से जब काजोल से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजेदार किस्सा सुनाया।

ajay devgn Shares Hilarious Details About Their Wedding
अजय देवगन

मिड डे से बात करने के दौरान अजय देवगन ने बताया, 'मैं नहीं चाहता था कि शादी पर ज्यादा हो-हल्ला हो। इसलिए सारी तैयारियां चुपचाप की। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले किसी को भनक लग गई। उसने पेपर में छाप दिया।'

ajay devgn Shares Hilarious Details About Their Wedding
अजय देवगन

अजय ने आगे कहा, 'फिर हमारी शादी का वेन्यू बदलकर मेरा घर हो गया। मेरी शादी में ज्यादा मेहनत नहीं लगी। मैं अपने कमरे से निकल कर छत पर गया, उधर शादी की और वापस अपने बेडरूम में आ गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn Shares Hilarious Details About Their Wedding
अजय देवगन

बता दें कि अजय और काजोल ने 24 फरवरी 1999 में शादी की थी। अजय और काजोल की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। अजय ने बताया, 'मैं बहुत चुपचाप रहता था। काजोल समझती थी कि मैं घमंडी हूं। हम दोनों बहुत कम बातें करते थे। लेकिन धीरे से बात शुरू हुई और फिर हम आगे बढ़े।'

विज्ञापन
ajay devgn Shares Hilarious Details About Their Wedding
अजय देवगन

अजय बताते हैं, 'हम दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। पहले हम दोस्त बने और फिर अहसास हुआ कि हमें शादी कर लेनी चाहिए। मैं बहुत बड़े स्तर पर शादी नहीं करना चाहता था इसलिए सब चुपचाप हुआ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed