{"_id":"5e37f3d88ebc3e4af02438a9","slug":"ajay-devgn-starrer-tanhaji-the-unsung-warrior-day-24-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"24वें दिन भी नहीं थमी अजय देवगन की 'तानाजी' की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर अब तक हुई इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
24वें दिन भी नहीं थमी अजय देवगन की 'तानाजी' की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर अब तक हुई इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 03 Feb 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तानाजी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने रिलीज से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई है। रिलीज के 24वें दिन अजय की फिल्म ने 250 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है। तानाजी 2020 की पहली 250 करोड़ी फिल्म है।
2 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तानाजी ने शुक्रवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शन में छुट्टी का फायदा देने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाए। इस तरह 24 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 251.40 करोड़ हो चुका है।
3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तानाजी हिंदी सिनेमा की 12वीं सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। जिस तरह दर्शकों का प्यार इस फिल्म को मिल रहा है उससे तो यही लग रहा है कि वो दिन दूर नहीं जब यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी। फिल्म का कलेक्शन महाराष्ट्र से ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tanhaji
- फोटो : amar ujala, mumbai
'तानाजी' ने रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार कलेक्शन करते हुए 118.91 करोड़ जुटा लिए थे। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी पकड़ बनाकर रखी और 78.54 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Tanhaji
- फोटो : Twitter
तानाजी द अनसंग वॉरियर एक पीरियड ड्रामा है। इसमें अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय देवगन तानाजी बने हैं। काजोल ने तानाजी की पत्नी सावित्री बाई का किरदार निभाया है। हालांकि रिलीज के बाद सैफ ने उनके किरदार को लेकर कहा था कि इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। जिसके बाद सैफ अली खान को ट्रोल किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।