{"_id":"5cebcfecbdec22076979501e","slug":"ajay-devgn-to-amitabh-bachchan-these-bollywood-star-has-worked-with-veeru-devgan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ अजय देवगन ही नहीं, अमिताभ सहित इन सेलेब्स के लिए भी एक्शन कोरियोग्राफ कर चुके हैं वीरू देवगन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिर्फ अजय देवगन ही नहीं, अमिताभ सहित इन सेलेब्स के लिए भी एक्शन कोरियोग्राफ कर चुके हैं वीरू देवगन
Mon, 27 May 2019 06:11 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 27 May 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn ,veeru devgan , Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 मई 2019 को अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के फेमस स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन का निधन हो गया। निधन की खबर के साथ ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वीरू देवगन को सेलेब्स ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। करीब 80 से अधिक फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ करने वाले स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन ने बॉलीवुड में एक्शन को नई ऊचाइंयों पर पहुंचाया।
ajay devgn, veeru devgn
- फोटो : social media
अजय देवगन: अजय देवगन की 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'फूल और कांटे' के एक्शन ने सभी का दिल जीत लिया। लेदर जैकेट के साथ ब्लैक गॉगल और दो बाइक्स पर एक साथ अजय देवगन की एंट्री के पीछे जिस शख्स का हाथ था वो थे वीरू देवगन। 'फूल और कांटे' के अलावा हिंदुस्तान की कसम (1999), दिलवाले (1994), दिलजले (1996), इश्क (1997) और जिगर (1992) कुछ ऐसी फिल्में हैं। जिनके एक्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और वाहवाही लूटी।
amitabh bachchan
- फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के 'एंग्री यंगमैन' अमिताभ बच्चन को भी वीरू देवगन का साथ मिला था। अमिताभ के साथ वीरू देवगन ने फिल्म लाल बादशाह (1999), शहंशाह (1988), आज का अर्जुन (1990), इंकलाब (1984), पुकार (1983), दोस्ताना (1980) और मिस्टर नटवरलाल (1979) में साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt
- फोटो : file photo
संजय दत्त: अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा संजय दत्त के साथ भी वीरू देवगन ने काम किया था। संजय दत्त ने वीरू के साथ ही फिल्मों में जमकर एक्शन का दम दिखाया। बता दें कि संजय दत्त के साथ वीरू देवगन फिल्म खतरों के खिलाड़ी (1988), महानता (1997), सनम (1997), कुरबानी रंग लाएगी (1991), इलाका और जीवन (1986) में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
sunny deol
- फोटो : Instagram
सनी देओल और दिलीप कुमार: वीरू देवगन सनी देओल और दिलीप कुमार के साथ भी काम कर चुके हैं। बता दें कि वीरू ने मल्टी स्टारर फिल्म त्रिदेव (1989) के अलावा सुपरहिट फिल्म क्रांति (1981) के लिए भी एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ किया था। दोनों फिल्मों के एक्शन सीन्स ने जनता से जमकर वाहवाही लूटी थी।