कपिल शर्मा ने अजय देवगन की 'टोटल धमाल' को लेकर कहा कुछ ऐसा, जवाब देकर बोलती की बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर कपिल शर्मा शो में आए गेस्ट पर मजाकिया कमेंट्स करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि जब किसी सेलिब्रिटी गेस्ट ने कपिल शर्मा की बोलती बंद कर दी है। वैसे भी अजय देवगन कम बोलते लेकिन जितना बोलते हैं उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के सभी कायल हो जाते हैं।
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसमें टोटल धमाल की टीम शो पर पहुंची थी। तस्वीर में कपिल शर्मा, अजय देवगन, रितेश देशमुख और फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'धमाल की पूरी टीम को बधाई।'
Congratulations @ajaydevgn paji @AnilKapoor sir @MadhuriDixit mam @Riteishd n the entire team of #TotalDhamaal hearing great reviews about the movie.. will watch it soon 🤗 pic.twitter.com/XTuIrWKJq4
Tu picture dekh and for a change dusron ke jokes pe bhi has le.. sirf apne jokes pe hasta rehta hai hamesha! https://t.co/GzF2IkxFGS
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 23, 2019
टोटल धमाल के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने केवल तीन दिन में 62 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इसका बजट 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को देश में कुल 3700 स्क्रीन और ओवरसीज में 786 स्क्रीन मिले हैं। ये फिल्म धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म है। इससे पहले साल 2007 में धमाल बनी थी और फिर इसका सीक्वल 2011 में डबल धमाल रिलीज हुई थी।