{"_id":"5cfb48dbbdec22072b5a76e1","slug":"ajith-viswasam-beat-south-film-baahubali-and-rajinikanth-petta-cross-200-cr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजित की विश्वासम ने तोड़ा साउथ की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड,कलेक्शन 200 करोड़ के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजित की विश्वासम ने तोड़ा साउथ की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड,कलेक्शन 200 करोड़ के पार
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:04 AM IST
साउथ के सुपरस्टार्स में लोकप्रियता के मामले में इन दिनों तमिल अभिनेता अजित नंबर वन चल रहे हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म विश्वासम ने बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए साउथ की इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म होने का तमगा हासिल कर लिया है।
Trending Videos
2 of 5
Viswasam
- फोटो : file photo
यही नहीं, विश्वासम के टीवी प्रीमियर ने रजनीकांत की पेट्टा, विजय की फिल्म सरकार और प्रभास की फिल्म बाहुबली को भी टीआरपी रेटिंग में पीछे छोड़ दिया है। हिंदी सिनेमा में पहली बार 18 साल पहले शाहरुख खान की फिल्म अशोका में बतौर विलेन नजर आए अजित का हिंदी सिनेमा से ताजा कनेक्शन अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म पिंक के जरिए बना है, जिसकी तमिल रीमेक वह अमिताभ बच्चन वाला ही रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Viswasam
- फोटो : file photo
अजित पर इन दिनों हिंदी सिनेमा में फिर से काम करने का काफी दबाव है और पिंक की तमिल रीमेक बना रहे बोनी कपूर इसके लिए काफी कोशिशें भी कर रहे हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि अजित रेसिंग चैंपियन भी रह चुके हैं। दरअसल 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देने वाले अजित मॉडल और एक्टर बनने से पहले बाइक मैकेनिक ही थे।
4 of 5
अजीत कुमार
- फोटो : file photo
देश में हुईं तमाम मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप्स के पहले पांच विजेताओं में शामिल रहे विदेश में हुई फॉर्मूला रेसिंग चैंपियनशिप में भी कामयाबी के साथ हिस्सा ले चुके हैं। अपनी पहली फिल्म के हिट होने के तुरंत बाद ही वह रेसिंग चैंपियनशिप की ट्रेनिंग करते हुए घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
अजीत कुमार
- फोटो : apherald.com
इस दुर्घटना ने अजित को काफी बदला। दोबारा फिल्मों में काम शुरू करते ही उन्होंने रेसिंग को अलविदा कहा। अपने सारे फैंस क्लब बंद करा दिए और पार्टियों में भी वह कम ही दिखते हैं। अक्सर वह सेट पर पूरी टीम के लिए खाना बनाते भी दिख जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X