फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए अंबानी के बेटे आकाश का पूरा प्रोफाइल, महंगी गाड़ियों और सॉकर खेलने के हैं शौकीन

Sat, 09 Mar 2019 01:56 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 09 Mar 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Akash Ambani has a huge collection of cars know the full lifestyle
akash ambani, shloka mehta - फोटो : instagram

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी की शाही शादी की चर्चा चारों ओर है। अंबानी खानदान ने ईशा अंबानी की शादी के बाद बेटे की शादी को भी खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सजावट से लेकर कपड़ों पर काफी पैसा खर्च किया गया है जिसकी अंदाजा मेहंदी से लेकर घर की तस्वीरों से लगा सकते हैं। मुकेश अंबानी के बेटे शादी की खबरों से लगातार लाइम लाइट में बने हुए हैं। ऐसे में हर कोई आकाश से जुड़ी छोटी से छोटी चीज भी जानना चाहता है। तो चलिए आज हम आपको आकाश अंबानी के बारे में तफ्तीश से बताते हैं। 

Akash Ambani has a huge collection of cars know the full lifestyle
akash ambani - फोटो : file photo

आकाश अंबानी की एक बहन ईशा और छोटे भाई अनंत अंबानी हैं। ईशा ने हाल ही में पीरामल ग्रुप के चेयरमैन आनंद पीरामल से शादी की है। आकाश रिलायंस जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य हैं। आकाश अंबानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की जबकि स्नातक की पढ़ाई अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से की है।

Akash Ambani has a huge collection of cars know the full lifestyle
आकाश अंबानी, मुकेश अंबानी - फोटो : file photo

क्रिकेट के शौकीन आकाश अंबानी सॉकर के बड़े फैन हैं। उन्हें इंग्लिश प्रीमियर देखने का शौक है। एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू के अनुसार आकाश अमेरिका में रहना चाहते थे पर उनके पिता ने भारत आने को कहा। आकाश अंबानी से उनके पिता ने पूछा कि वो इंटरनेट का इस्तेमाल किसलिए करते हो तो उन्होंने बताया कि अपनी पढ़ाई-लिखाई के लिए। इसके बाद आकाश के पिता ने उनसे कहा कि अपनी यह जानकारी 1.2 बिलियन भारतीयों से साझा करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akash Ambani has a huge collection of cars know the full lifestyle
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

खेल के शौकीन आकाश अंबानी को यादें सहेजने का शौक है। उनके पास आर्सेनल की जर्सी है। उनके पास 1983 के विश्व कप फाइनल में सुनील गावस्कर का बैट है। इसके अलावा आकाश कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास बेंटले बेंटगाया, रेंज रोवर वोग और रॉल्स रायस फैंटम ड्रापहेड काउपे है।

विज्ञापन
Akash Ambani has a huge collection of cars know the full lifestyle
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
आकाश ने स्विटजरलैंड के सेंट मोरिट्ज में तीन दिन की प्री वेडिंग पार्टी की थी। जिसमें रॉकबैंड कोल्डप्ले और अमेरिकन डीजे 'द चेनस्मोकर्स' शामिल थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed