{"_id":"5c736c64bdec2259c006ace8","slug":"akash-ambani-shloka-mehta-bachelor-party-in-switzerland-ranbir-kapoor-alia-bhatt-reached","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी में शामिल होने स्विट्जरलैंड रवाना हुए स्टार्स, सामने आईं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी में शामिल होने स्विट्जरलैंड रवाना हुए स्टार्स, सामने आईं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 25 Feb 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वह अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता से शादी करने जा रहे हैं। शादी को लेकर अंबानी परिवार में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिस तरह मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी से पहले उदयपुर के आलिशान 'द ओबरॉय अदयविलास' होटल में पार्टी दी थी, वैसे ही बेटे के लिए भी रॉयल अंदाज में बैचलर पार्टी का आयोजन किया गया है।
2 of 7
akash ambani, shloka mehta
- फोटो : social media
आकाश और श्लोका की ये पार्टी स्विटे्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में चल रही है। यह शहर करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह ग्रैंड पार्टी सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस में रखी गई है, जो एक झील के किनारे बना हुआ है। इस होटल से बेहद शानदार नजारा दिखाई देता है।
3 of 7
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पार्टी में शामिल होने के लिए कई स्टार्स मुंबई से स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। जीवीके ग्रुप के चेयरमैन संजय रेड्डी अपनी पत्नी पिंकी रेड्डी के साथ सेलिब्रेशन के लिए रवाना होते हो गए हैं। उनके साथ कपूर खानदार के आदर जैन और अरमान जैन भी निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। वहीं मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर भी इस पार्टी के लिए मुंबई से निकल चुके हैं। दोनों एक ही कार में बैठकर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 7
akash shloka engagement party
रिपोर्ट के मुताबिक इस समारोह में करीब 500 लोग शामिल होंगे। इनमें कई बड़ी फिल्म हस्तियां भी पहुंचेंगी। मेहमानों को ले जाने के लिए 2 एयरक्राफ्ट्स का भी इंतजाम किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।